फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Even after four days, the laborers did not get a clue

चार दिन बाद भी नहीं लगा मजदूरों का सुराग

Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Even after four days, the laborers did not get a clue
चार दिन बाद भी नहीं लगा मजदूरों का सुराग
विज्ञापन

किरतपुर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से कार से किरतपुर आ रहे मजदूरों का चार दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। उनके परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। विधायक मनोज पारस ने पीड़ित परिवारों से अलग मुलाकात की और उनका दर्द साझा किया। विधायक ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

शनिवार रात नगीना विधान सभा के विधायक मनोज पारस, सपा नगराध्यक्ष शब्बन जूनैदी के साथ किरतपुर में पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाया। चार दिन बीतने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। मोहल्ला चाहरौनक निवासी लापता अजीम (25) पुत्र अनीस, आफाक और मोहल्ला मुफ्तियान निवासी हिफजान (28) अमानत, मोहम्मद फुरकान एडवोकेट ने इस घटना से विधायक को अवगत कराया। परिजनों ने विधायक को जानकारी दी कि उन्हें आशंका है कि यह दुर्घटना नहीं है, बल्कि लूट का प्रयास है। आरोप है कि लापता सभी छह युवकों से लाखों रुपये की लूट हुई है। पीड़ितों के परिजनों ने जम्मू कश्मीर सरकार से घटना के खुलासे की मांग की है। विधायक मनोज पारस ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महफूज खां, रफीक कुरैशी, मोहम्मद राशिद, इकरार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed