फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Evaluation of answer sheets of CBSE started

सीबीएसई की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

Fri, 15 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets of CBSE started
बिजनौर। सीबीएसई का 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम मूल्यांकन एट होम फार्मूला पर शुरू हो गया है। सीबीएसई ने चांदपुर मूल्यांकन केंद्र की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम रोक दिया है। जिले में कापियों के री-चेकिंग के लिए छह कोआर्डिनेशन सेंटर बने हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई ने जिले में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कापी जांचने को सात मूल्यांकन केंद्र बनाए थे। लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन स्थगित हो गया था। अब दोबारा मूल्यांकन शुरू हुआ है। परीक्षकों को कापी जांचने के लिए घर भेजी जा रही हैं। जिला कोआर्डिनेटर एवं माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा विश्वास ने बताया कि हर परीक्षक को विषयवार दो सौ कापी आवंटित की गई हैं। जांचने का समय पांच दिन है। सभी विषय की कापी दस दिन में जंचनी हैं। जंची कापियों का री-चेकिंग होना है। इसके लिए बिजनौर शहर के माडर्न एरा, डीडीपीएस, ए एन इंटरनेशनल तथा धामपुर के शिखर शिशु निकेतन, प्रियंका पब्लिक तथा सेंट मेरी स्कूल कोआर्डिनेशन सेंटर बनाए गए हैं। बताया कि चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल मूल्यांकन केंद्र कोरोना के कंटेंनमेंट जोन में है। इसलिए वहां की कापी अभी जंचनी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed