{"_id":"5925d4cc4f1c1ba7165367df","slug":"eucalyptuss-nursery-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेलिप्टस की नर्सरी में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेलिप्टस की नर्सरी में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 25 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर में थाना क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खदरी में हाईटेंशन विद्युत तारों में हुई स्पार्किंग से गांव के पास खड़ी यूकेलिप्टिस की नर्सरी में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर कुछ ही देर में एक दर्जन किसानों के करीब 50 एकड़ भूमि में खड़े यूकेलिप्टिस के हजारों वृक्षों को नष्ट कर दिया।
रामगंगा नदी खादर क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खदरी में समीपवर्ती खेतों से होकर हाईटेंशन की विद्युत लाइन गुजर रही है। कुआंखेड़ा खदरी निवासी विक्रम सिंह, स्वर्ण सिंह, रमेश सिंह, सरमत सिंह, हरमीत सिंह, बग्गा सिंह, गुरूबख्श सिंह, अमरजीत सिंह, सोरेन सिंह, चरन सिंह व सरमुख सिंह ने गांव के समीप स्थित अपनी भूमि में यूकेलिप्टिस की नर्सरी लगा रखी है। ग्रामवासियों के अनुसार, उच्च क्षमता की विद्युत लाइन यूकेलिप्टिस की नर्सरी से होकर निकल रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, दोपहर के समय हाईटेंशन विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग के चलते निकली चिंगारी से भीषण गर्मी के कारण सूखे पड़े यूकेलिप्टिस के पत्तों में आग लग गई। तेज हवा में आग तेजी से फैली। आग ने लगभग एक दर्जन किसानों की पास-पास लगभग 50 एकड़ में खड़ी यूकेलिप्टिस की नर्सरी को चपेट में ले लिया। ग्रामवासियों ने भिक्कावाला विद्युत केंद्र को फोन से सूचित कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। नर्सरी स्वामियों के अनुसार, आग से लाखों रुपये की क्षति हुई है।