{"_id":"644abece53b98a4310097d98","slug":"estimate-of-forest-department-guldar-in-every-fifth-village-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-2293-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - वन विभाग का अनुमान, हर पांचवे गांव में गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - वन विभाग का अनुमान, हर पांचवे गांव में गुलदार
Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
- जिले में 400 से भी ज्यादा हो सकती है गुलदार की संख्या
- हर जगह दिख रहे गुलदार, हो रहे लगातार हमले
- जिले में रेस्क्यू सेंटर बनाने के लिए भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गुलदार की संख्या अनुमान से कहीं अधिक हो सकती है। अब वन विभाग के अनुमान पर बात करें तो सूचनाओं के आधार पर हर पांचवें गांव के जंगल में गुलदार होने की संभावना है। ऐसे में जिले में 400 से भी ज्यादा गुलदार खेतों में हो सकते हैं।
जिले में ऐसी कोई तहसील नहीं है जहां से गुलदार होने या देखे जाने की सूचना वन विभाग न मिल रही हो। जिले में 1123 ग्राम पंचायत और करीब ढाई हजार गांव हैं। ऐसे में हर पांचवें गांव में गुलदार की मौजूदगी है तो इनकी संख्या 400 से भी ज्यादा हो सकती। समस्या के निदान पर बात करें तो अभी तक वन विभाग के पास ऐसा कोई उपाय नहीं है, जिससे गुलदार की समस्या से निजात पाई जा सके।
वन विभाग ने गुलदार के बढ़ते हमलों को देखते हुए जिले में रेस्क्यू सेंटर बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। इसका प्रस्ताव तैयार करा इसी सप्ताह शासन को भेज दिया है। कहा है कि जिले में जिस हिसाब से गुलदार मिल रहे हैं, यहां पर अलग रेस्क्यू सेंटर की आवश्यकता है।
विज्ञापन
रात भर लगती रही आवाज, घरों के अंदर ही रहो
वन विभाग ने रेहड़ में करीब आठ गांवों में गुलदार की मौजूदगी होने की बात कही है। वह गुलदार उसी क्षेत्र में घूम रहा है। रात में उसके अधिक खतरनाक होने के चलते वन विभाग ने रात-रातभर गांवों में गश्त की और लोगों से घरों के अंदर ही रुकने की अपील की। मंदिरों और मस्जिदों से भी एनाउंसमेंट कराया गया।