फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Essay, Shloka Competition organized under Sanskrit Week in SBD College

एसबीडी कालेज में संस्कृत सप्ताह के तहत निबंध, श्लोक प्रतियोगिता आयोजित

Wed, 25 Aug 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Essay, Shloka Competition organized under Sanskrit Week in SBD College
एसबीडी कालेज में संस्कृत सप्ताह के तहत निबंध, श्लोक प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय में शासनादेश के तहत 19 अगस्त से 25 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार को महाविद्यालय के भाषण कक्ष में छात्राओं द्वारा संस्कृत में निबंध, श्लोक, कविता, सूक्तियां आदि का लेखन किया गया। श्लोक का लेखन-वाचन एवं अनुवाद छात्रा सना परवीन द्वारा किया गया।
कालेज में संपन्न कार्यक्रम में दीपाली चौहान, आरजू प्रजापति, ईशी शर्मा व हिना परवीन ने संस्कृत निबंध व श्लोक का वाचन कर संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। हिंदी विभाग से डॉ. अल्पना सिंह ने कहा कि संस्कृत ही हमारी मूल भाषा है। वह हमें हमारी संस्कृति और सभ्यता से जोड़ती है। अत: आज आधुनिकता के दौर में यह आवश्यक है कि हम अपनी भाषा से जुड़े रहें। समाजशास्त्र विभाग से डा. रेनू चौहान ने कहा कि विद्यार्थी के समस्त गुणों को सर्वप्रथम संस्कृत भाषा में ही प्रकाशित किया गया। हिंदी विभाग के पंकज कुमार ने कहा कि संस्कृत भाषा ही मानव को व्यष्टि से समष्टि में विस्तारित करना सिखाती है।
विज्ञापन

अंग्रेजी विभाग से डा. पायल शर्मा ने कहा सभी भाषाओं का उद्गम संस्कृत भाषा ही है। इसलिए हमें संस्कृत को महत्व देते हुए अपनाना चाहिए। प्राचार्या डा. पूनम चौहान ने भारतीय संस्कृति का मूल संस्कृत भाषा को बताया। कहा कि छात्राओं को आत्मविकास व उन्नति के लिए संस्कृत से जुड़ कर प्रचार प्रसार एवं अपनी संस्कृति को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। छात्रा कंचन, परमज्योति, त्रिशा शर्मा, मुस्कान राणा, सलमा परवीन, वर्षा सैनी, सोनी, सुकन्या सैनी, अंजुमन परवीन, शगुफा नाज, आफरीन जहां, रिया त्यागी, एकता सैनी रही। संचालन डा. अल्पना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed