फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Escaped the woman's death from tree

पेड़ से दबकर महिला की मौत

Tue, 27 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के बड़तला क्षेत्र में जंगल से लकड़ी काटने गई एक महिला की यूकेलिप्टस के पेड़ में दबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला अपनी साथी महिलाओं के साथ पेड़ काट  रही थी। अचानक पेड़ उसके   ऊपर गिर गया।
विज्ञापन


नांगलसोती के बड़तला क्षेत्र के सुभाष की पत्नी 35 वर्षीय सोनी अपनी महिलाओं के साथ नांगल के नजदीक गंगा खादर क्षेत्र में जलावनी लकड़ी लेने गई थी। सोमवार की दोपहर महिलाएं एक यूकेलिप्टस का पेड़ काट रही थीं, तभी अचानक पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से एक महिला उसके नीचे दब गई। 
विज्ञापन

भारी भरकम पेड़ के नीचे महिला के दबने से साथी महिलाओं में हड़कंप मच गया। पहले महिलाओं ने साथी महिला को बचाने का प्रयास किया बाद में वे घटना स्थल से खिसक गईं। सूचना मिलने पर महिला का पति सुभाष तथा अन्य ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। उधर, मंडावली के दरोगा पद्म  सिंह भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। परिजन एवं ग्रामीणों ने महिला का शव  अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई न करने की बात कही। राजगढ़ वन क्षेत्र के जिस स्थान पर पेड़ से दबकर महिला की मौत हुई उसके आसपास यूकेलिप्टस के कई पेड़ कटे पाए गए। फारेस्ट   गार्ड महेंद्र सिंह ने घटना और क्षेत्र में पेड़ काटे जाने के प्रति अनभिज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed