{"_id":"66c79f29f4d18078ec095e94","slug":"entry-into-the-examination-center-will-be-available-two-hours-in-advance-photo-will-be-taken-on-the-seat-through-the-app-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-129273-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो घंटे पहले से मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश, एप के माध्यम से सीट पर लिया जाएगा फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो घंटे पहले से मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश, एप के माध्यम से सीट पर लिया जाएगा फोटो
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस भर्ती की तैयारी करते बाहर से आए अभ्यर्थी
12 केंद्रों पर 10,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा पहले दिन
- पांच दिन होगी परीक्षा, कुल 54 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
-10 बजे से 12 बजे तक सुबह प्रथम पाली की परीक्षा
-3 से 5 बजे शाम तक होगी द्वितीय पाली की परीक्षा
- 30 मिनट पहले यानि 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा जनपद में शुक्रवार यानी आज शुरू हो जाएगी। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी। पहले दिन 10,800 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सबसे बड़ा केंद्र वर्धमान कॉलेज है, यहां पर 720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। खास बात ये है कि अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। एप के माध्यम से सीट पर भी फोटो लिया जाएगा।
शुक्रवार को प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12.5 बजे तक और द्वितीय पाली 3 से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी 9.30 बजे तक होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद हो गए। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा केंद्रों के प्रभारी और व्यवस्था में लगे अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। अफसरों के अनुसार परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी।
इन केंद्रों पर होगी पुलिस परीक्षा
परीक्षा केंद्र- अभ्यर्थी
आर्य वैदिक कन्या इंटर काॅलेज- 384
बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर- 240
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू- 480
जीजीआईसी बिजनौर- 456
राजकीय पॉलिटेक्निक बिजनौर- 384
ह्दयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू- 432
केपीएस कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर- 480
किसान इंटर कॉलेज मंडावली- 480
किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी बिजनौर-384
आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर- 480
आजेपी बिजनौर- 480
वर्धमान कॉलेज बिजनौर- 720
-- -- -- -- -
प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड भी लाएं अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड भी लाना होगा। जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उन्हें आधार के अलावा दो अन्य आईडी दिखानी होगी। इस बार एप के माध्यम से सीट पर अभ्यर्थी का फोटो भी लिया जाएगा। दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर प्रवेश मिल सकेगा और गेट पर ही बायोमेट्रिक से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
छह सीओ, 15 निरीक्षक लगाए गए
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि पुलिस भर्ती को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन सीओ और छह थाना प्रभारी ला एंड ऑर्डर में लगाए गए हैं। उधर, परीक्षा केंद्र पर एक सीओ, एक उपनिरीक्षक और दस केंद्रों पर निरीक्षक बतौर प्रभारी रहेंगे। परीक्षा की पूरी व्यवस्था में छह सीओ, 15 निरीक्षक, 53 उपनिरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, 192 सिपाही और 48 महिला सिपाही तैनात रहेंगे।
अभ्यर्थियों के लिए कुछ अहम जानकारी
- परीक्षा के समय से आधा घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य
- कोई भी गैजेट, यहां तक की साधारण हाथ घड़ी भी प्रतिबंधित
- गेट पर ही एचएचएमडी चेकिंग फ्रिस्किंग द्वारा अभ्यर्थियों की जांच होगी
-ओएमआर सीट भरने के लिए केवल काले या नीले बाल प्वाइंट पेन का ही होगा प्रयोग
- फाउंटेन पेन, जेल पेन, स्केच पेन, एचबी पेंसिल का प्रयोग पूर्ण प्रतिबंधित
- परीक्षा कक्ष में व्हाइटनर, ब्लेड आदि लाना वर्जित होगा, इनका प्रयोग करने पर उत्तर पत्रकों का मूल्यांकन नहीं होगा
-अभ्यर्थी द्वारा निर्धारित समय से पहले प्रश्न पुस्तिका की पेपर सील नहीं खोली जाएगी
-परीक्षा के प्रथम 30 मिनट में किसी भी अथ्यर्थी को कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी