फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Enthusiasm for election of panchayat members intensified

पंचायत सदस्यों के चुनाव की सरगर्मियां तेज

Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm for election of panchayat members intensified
पंचायत सदस्यों के चुनाव की सरगर्मियां तेज
विज्ञापन

नींदडू़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली रह गए पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए पांचों ग्राम पंचायतों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। न्याय पंचायत नींदडू़ के अंतर्गत नींदडू़ खास, बाजीदपुर-बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, सरकाथल माधो और सलावा पांच ग्राम पंचायतें आती हैं। इनमें 67 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाता है।

पंचायत चुनाव में केवल 31 वार्डों से नामांकन पत्र दाखिल करने के कारण 31 सदस्य निर्वाचित घोषित हुए तथा 36 वार्ड खाली रह गए थे। रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के बाद खाली वार्डों में अपनी पसंद का पंचायत सदस्य बनाने के लिए प्रधान सक्रिय हो गए हैं। सभी ने सदस्य पद भरने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। ग्राम पंचायत बाजीदपुर-बीरू में किसी सदस्य द्वारा नामांकन नहीं कराने के कारण सभी 13 वार्डों में उपचुनाव होना है। नींदडू़ खास में छह, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में चार, सरकथल माधो में चार तथा सलावा में नौ वार्डों में पंचायत सदस्यों का उपचुनाव होना है। इसके अलावा ग्राम पंचायत मनकुआं में सात तथा अंथाई शेख में मृत्यु के करण रिक्त हुए एक वार्ड में भी पंचायत सदस्य पद का उपचुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed