{"_id":"646126802ddbfda6af049d31","slug":"engineer-moazzam-had-taken-lead-from-the-first-stage-itself-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-674-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद - इंजीनियर मौअज्जम ने पहले चरण से ही बना ली थी बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद - इंजीनियर मौअज्जम ने पहले चरण से ही बना ली थी बढ़त
Sun, 14 May 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 14 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
- नगरपालिका के सभी वार्डाें से मिले मौअज्जम को वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर मौअज्जम ने प्रथम चक्र से अंतिम चक्र तक बढ़त के साथ बड़े अंतराल से जीत दर्ज की।
नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंजीनियर मौअज्जम ने पहले चक्र में ही 2746 मतों की भाजपा प्रत्याशी नकुल अग्रवाल से बढ़त बनाई। दूसरे और तीसरे चक्र में लगातार बढ़त कायम रही और इंजी. मौअज्जम मतगणना पूरी होने पर 9642 मतों से विजयी रहे। नगर पालिका परिषद का काेई भी वार्ड ऐसा नहीं है जिस वार्ड से हवाई जहाज ने उड़ान न भरी हो।
वर्ष 2017 में सपा सिंबल से सबिया निशात ने 21174 मत प्राप्त कर बड़े अंतराल से चुनाव जीता था। वर्तमान चुनाव में सिंबल न मिलने पर सबिया निशात के पति पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड. ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। उन्हें 5129 मत मिले। जबकि सपा प्रत्याशी हाजी फैसल 3749 मत ही प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी नकुल अग्रवाल को इस चुनाव में 7508 मत मिले। जबकि पांच वर्ष पूर्व भाजपा सिंबल से चुनाव लड़ीं ज्योति को 7386 मत मिले थे। पांच वर्ष में मत बढ़ने के बावजूद भाजपा मात्र 122 मत अधिक ले पाई है। बसपा प्रत्याशी महबूब को मात्र 182 मत मिले जबकि पिछले चुनाव में बसपा प्रत्याशी रिहाना को 5942 मत मिले थे।
कांग्रेस प्रत्याशी दयावती ने पार्टी सिंबल पर दोनों चुनाव लड़े। पिछले नगर पालिका चुनाव के मुकाबले दयावती ने इस चुनाव में मात्र 24 मत अधिक प्राप्त किए हैं इस चुनाव में दयावती को 272 मत मिले जबकि पिछले चुनाव में उन्हें 248 मत मिले थे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए घोषित परिणाम के बाद कुल मत 37,999 डाले गए इनमें 1684 मत रद्द हुए।नोटा वोटों की संख्या 78 रही। पिछले चुनाव चुनाव में नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के लिए 37,654 डाले गए थे, इनमें 1403 मत निरस्त हुए थे जबकि नोटा मतों की संख्या 46 थी।