{"_id":"639a0e6f2591bf41e14bc3fd","slug":"energy-conservation-is-necessary-for-the-environment-parul-bijnor-news-mrt6177587190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण के लिए ऊर्जा संरक्षण जरूरी : पारुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण के लिए ऊर्जा संरक्षण जरूरी : पारुल
विज्ञापन

बिजनौर। आरबीडी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को ऊर्जा के परंपरागत स्रोत और गैर परंपरागत स्रोतों के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉ. पारुल त्यागी ने कहा कि जिस प्रकार जीवन में बचत महत्वपूर्ण है, वैसे ही पर्यावरण के लिए ऊर्जा का संरक्षण जरूरी है।
बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर अन्नू रानी ने ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता और राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया। असिस्टेंट प्रोफेसर वर्षा, आराधना दीक्षित और कल्पना सिंह ने भी विचार रखे। विचार गोष्ठी के बाद सामूहिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुमारी ज्योति अग्रवाल, कुमारी दीपा, कुमारी वसु, कुमारी निक्की को अधिक सही उत्तर देने पर पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरू ने छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई। विचार गोष्ठी का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शारदा द्विवेदी ने किया।