फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Encroachment removed at 16 places in the district

जिले में 16 जगहों पर हटवाया गया अतिक्रमण

Thu, 26 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed at 16 places in the district
जिले में 16 जगहों पर हटवाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में सड़क सुरक्षा अभियान जोर पकड़ रहा है। सड़कों के किनारे से 16 जगहों से अतिक्रमण और 80 अवैध होर्डिंग्स हटाए गए। वहीं, 143 खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया। अवैध टैक्सी स्टैंड पर भी कार्रवाई की गई।

बृहस्पतिवार को एडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। धामपुर में अवैध रूप से बनाए गए एक टैक्सी स्टैंड को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की निकायों में कुल 133 वेंडिंग जोन चिह्नित किए गए हैं। 1024 स्ट्रीट वेंडर्स को वेंडिंग जोन में विस्थापित कराया गया है। निकाय क्षेत्रों में 143 खराब अथवा बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया है। वहीं, नगर पालिका परिषद शेरकोट ने तीन निराश्रित पशुओं को पकड़कर कान्हा गोआश्रय स्थल पहुंचाया। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए करीब नौ हजार का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed