फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Encroachment on the narrow roads in Kiratpur caused jam

तंग सड़कों पर अतिक्रमण से लग रहा जाम

Fri, 20 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the narrow roads in Kiratpur caused jam
किरतपुर में मोहल्ला झंडा जैन चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : BIJNOR
किरतपुर। तमाम कोशिशों के बावजूद नगरवासियों को जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। मुख्य बाजार में सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति रहती है। इसकी वजह है कि एक तो यहां कि सड़कें तंग हैं, इसके अलावा अतिक्रमण भी जाम का प्रमुख कारण है। बाजार में आने वाले लोग वाहनों को सड़कों पर ही खड़ा कर देते हैं, इससे जाम की विकट हो जाती है। कई बार जाम के चलते शहर के भीतर वाहन तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक से 30 नवंबर तक पुलिस की ओर से यातायात माह मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। हालांकि अभियान के नाम पर खानापूर्ति ज्यादा हो रही है। शहर के करीब हर चौराहे पर जाम की समस्या रहती है। किरतपुर बस स्टैंड से मुख्य बाजार को जाने वाले रास्ते पर जाम लगना कोई नई बात नहीं है। स्टेशन चौराहे से लेकर झंडा मोहल्ला तक दिन भर जाम लगा रहता है। जैन मंदिर चौराहा, आंबेडकर तिराहा, मंडावर तिराहा, सर्राफा बाजार, मोहल्ला झंडा, चौहानान, छतरी वाला कुआं, सब्जी मंडी आदि में हर किसी को जाम से जूझना पड़ता है। बाजार आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर देते हैं। बाकी कसर ई-रिक्शा वाले पूरी कर देते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने बताया कि जाम लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शहर में जो भी अतिक्रमण करेगा, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। शीघ्र ही नगरवासियों की इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed