फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ' Encouraged ' negligence in not: DM

‘हौसला’ में लापरवाही न करें : डीएम

Sat, 23 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
' Encouraged ' negligence in not: DM
हौसला पोषण योजना की कार्यशाला को संबोधित करतीं डीएम बी. चंद्रकला। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीएम बी चंद्रकला ने हौसला पोषण योजना की कार्यशाला में कहा कि योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्भवती महिलाओं व अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जो भी लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यशाला में डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 37 हजार 31 गर्भवती महिलाओं व छह महीने से छह साल तक के आठ हजार 783 अतिकुपोषित बच्चों को भोजन आदि की फीडिंग कराई जाएगी। गर्भवती महिलाओं को भोजन 12 से एक बजे तक दिया जाएगा। सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम प्रधान योजना में अपना पूरा सहयोग दें। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार योजना 25 जुलाई को शुरू हो जाएगी। कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है जिसका नंबर 01342-261171 है। सीएमओ डा. मनमोहन अग्रवाल, डीपीआरओ मनीष कुमार सहित जिले भर के अधिकारी रहे।
विज्ञापन


सर्वहित बीमा योजना की जानकारी दी
डीएम ने बताया कि शासन द्वारा समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना लागू होनी प्रस्तावित है। योजना में 75 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों, किसानों का चयनित बीमा कंपनी द्वारा दुर्घटना बीमा किया जाएगा। बीमित व्यक्ति की मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा केयर कार्ड नि:शुल्क जारी किया जाएगा। योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को निर्धारित रूप पत्र पर आवेदन करना करना होगा, जो नि:शुल्क उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed