फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Encourage to set up industries in the district'

‘जिले में उद्योग लगाने के लिए करें प्रोत्साहित’

Fri, 30 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Encourage to set up industries in the district'
‘जिले में उद्योग लगाने के लिए करें प्रोत्साहित’
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जिला बिजनौर का वातावरण औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत ही अनुकूल है। यहां राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों से परिपूर्ण आवागमन की सुविधा से संतृप्त शांत वातावरण में औद्योगिक की स्थापना कर उद्योग बंधु ज्यादा लाभ अर्जित कर सकते हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले के भौगोलिक, प्राचीन इतिहास, धार्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से संपन्न भूमि में पर्यटक के आकर्षण एवं उनकी सुविधा के लिए भी यहां भिन्न-भिन्न प्रकार के उद्योग स्थापित किए जाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नए उद्योगों की स्थापना के लिए विशेष योजनाएं एवं सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिनसे उद्योग बंधु लाभान्वित होकर औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अपना योगदान अदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अति संवेदनशील और गंभीर है और उद्योग प्रोत्साहन के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधुओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जिले को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और नए उद्योगों की स्थापना के लिए उद्यमियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए जिले में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करें।
विज्ञापन

डीएम ने निर्धारित एजेंडे के अनुरूप ही शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, एकल मेज व्यवस्था अंतर्गत लंबित मामलों, विद्युत भार स्वीकृति/अवमुक्ति के मामलों, डीआरआई स्कीम के अंतर्गत माइक्रो इकाइओं को दिये गए ऋण, एक जनपद एक उत्पाद योजनांतर्गत ऋण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इंडिया ऋण, जैम पोर्टल, आदि की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीएफसी के संबंध में भी उद्यमियों/व्यापारियों से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन भगवान शरण, एलडीएम, उपायुक्त उद्योग सहित जिले के उद्योग बंधु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed