फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Employees will vote on the issue of restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगे कर्मचारी

Sun, 23 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Employees will vote on the issue of restoration of old pension
अनुज त्यागी। - फोटो : BIJNOR
पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को लेकर मतदान करेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही मुद्दे सामने आने लगे हैं। जनता से लेकर कर्मचारियों तक अपने-अपने मुद्दों को लेकर प्रत्याशी के चयन को तैयार हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली, संविदा पर रखे गए कर्मचारियों को स्थायी करने जैसे मुद्दों को लेकर मतदान करेंगे।
पुरानी पेंशन बहाल हो: अनुज
रोडवेज कर्मचारी अनुज त्यागी ने बताया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मतदान करेंगे। साथ ही कहा कि रोडवेज निगम को राजकीय घोषित किया जाए। जिससे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा : कामेश
शिक्षा विभाग के कर्मचारी कामेश ने कहा कि महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी से लेकर कर्मचारी तक सभी की कमर तोड़ कर रख दी है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच पेट भरना तक मुश्किल हो गया है। साथ ही कहा कि सुरक्षा को लेकर भी इस बार के विधानसभा चुनाव में वोट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जाए : यशदीप
श्रम विभाग के कर्मचारी यशदीप ने बताया कि आउटसोर्सिंग और संविदा पर रखे गए कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। वहीं अगर कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जाता है तो उनके वेतन में वृद्धि की जाए। बढ़ती महंगाई में इतने कम वेतन में खर्चा चलाना आसान नहीं है।
कर्मचारियों की साल में 15 दिन हो ट्रेनिंग : मेघनाथ
श्रम विभाग के कर्मचारी मेघनाथ ने कहा कि समय-समय पर श्रमिकों के लिए नई-नई योजनाएं आती रहती हैं। योजनाओं के बारे में समझने के लिए और सही ढंग से काम करने के लिए साल में 15 दिन ट्रेनिंग कराई जाए। जिससे काम करने के तरीके में बदलाव होगा।
जिले में बने एक एआईआईएमएस होना चाहिए : जितेंद्र सिंह
शिक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य ही सबसे बड़े मुद्दे हैं। अगर इन दोनों की सुविधा बेहतर होगी तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में एक एआईआईएमएस होना चाहिए। इस बार के विधानसभा चुनाव में इन्हीं मुद्दों को लेकर मतदान करेंगे।

रोजगार के मुद्दे पर करेंगे वोट : नीलम
शिक्षामित्र नीलम ने कहा कि आज के समय में रोजगार और सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। रोजगार न होने की वजह से पढ़े-लिखे लोग घरों पर खाली बैठे हैं।

नीलम।

नीलम।- फोटो : BIJNOR

यशदीप।

यशदीप।- फोटो : BIJNOR

जितेंद्र सिंह।

जितेंद्र सिंह।- फोटो : BIJNOR

मेघनाथ।

मेघनाथ।- फोटो : BIJNOR

कामेश।

कामेश।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed