{"_id":"632df8b60103b664a40fee50","slug":"employees-of-rural-banks-on-strike-75-crore-business-affected-bijnor-news-mrt6065828196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे ग्रामीण बैंकों के कर्मी, 75 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे ग्रामीण बैंकों के कर्मी, 75 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी।
- फोटो : BIJNOR
हड़ताल पर रहे ग्रामीण बैंकों के कर्मी, 75 करोड़ का कारोबार प्रभावित
बिजनौर। ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर ग्रामीण बैंकों में हड़ताल रही। जिसके समर्थन में बिजनौर जिले में सभी प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर ताले लटके रहे। उधर जिले में इस हड़ताल से लगभग 75 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। ग्राहकों को बैंकिंग हड़ताल काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को उप्र ग्रामीण बैंक इंपलाइज यूनियन एवं प्रथमा यूपी ग्रामीण आफिसर्स एसोसिएशन बिजनौर इकाई ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पर योगेंद्र पाल सिंह, स्वतंत्र वीर सिंह, दिनेश चौहान, राजीव कुमार शर्मा एवं संजय कुमार शर्मा की अगुवाई और गिरीश त्यागी के संचालन में धरना प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने अपनी मांगो के समर्थन में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। जिन्होंने मांगों के समर्थन में भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार सिंह को सौंपा।
निजी करण के विरोध, ग्रामीण बैंकों में प्रस्तावित पूंजी अंश निवेश संबंधी, कंप्यूटर इंक्रीमेंट, प्रवर्तक बैंकों के समान भत्ते और सुविधाएं को उठाया। पेंशन, राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक की स्थापना, प्रवर्तक बैंक स्टाफ की उनके बैंक में वापसी, सफाई कर्मियों की स्थाई नियुक्ति आदि मुद्दे उठाए। शिवकुमार सिंह, प्रदीप श्योरान, राघवेंद्र सिंह अत्री, अनुज शर्मा, लोकेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, नीरज कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, यशपाल सिंह, उदयराज, दीपा रावत, मधुकुमारी आदि मौजूद रहे।