फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Emphasis on youth to learn Vedic mantras

Bijnor News: युवाओं को वैदिक मंत्रों की शिक्षा ग्रहण करने पर दिया जोर

Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on youth to learn Vedic mantras
हल्दौर। क्षेत्र के गांव ननुपुरा में क्षेत्रीय ग्रामीण ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके अलावा युवाओं को वैदिक मंत्रों की शिक्षा ग्रहण कराने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बैठक गांव ननुपुरा के महेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय ग्रामीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा कि पश्चिमी यूपी के प्रत्येक गांव और नगर में जाकर ब्राह्मण एकता, सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान के लिए कार्य करेंगे। इसके आगे कहा कि बच्चों को संस्कारित कर लव जिहाद जैसे षड्यंत्रों से बचाएंगे। गुरुकुल शिक्षा प्रणाली शुरू करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने पर राजीव कुमार गौतम, नीरज शर्मा, जितेंद्र शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अवधेश शर्मा, चंद्रमणि शर्मा, महेश शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, शशिभूषण शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, पीयूष भारद्वाज, हिमाचल शर्मा, संजय शर्मा, शोभित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed