{"_id":"5f8c85888ebc3e9c02167cde","slug":"emphasis-on-women-becoming-self-reliant-bijnor-news-mrt5068470146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का उठाया बीडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का उठाया बीडा
विज्ञापन
प्रवेशिका देवी राजपूत
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेशिका ने बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने का उठाया बीड़ा
बिजनौर। शिक्षिका प्रवेशिका देवी राजपूत ने अब बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ समाज के गरीब लोगों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है। दृष्टि बाधित दंपती को साल भर का राशन क्लब के माध्यम से उपलब्ध कराना व समाज की गरीब बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ कर समाज में शिक्षा की अलख जगा रही हैं।
सिविल लाइन निवासी प्रवेशिका देवी राजपूत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्म नगरी में सहायक अध्यापिका हैं। स्कूल में मीना मंच की सुगम कर्ता भी हैं। उन्होंने गांव की गरीब परिवारों की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। साथ ही लायनेस क्लब मेन से जुड़कर समाज के गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अलख जगा रही हैं। 12 वर्षों से प्रवेशिका देवी राजपूत ने लायनेस क्लब से जुड़कर समाज में जागृति लाने का काम किया है। वर्तमान में वह लायनेस क्लब मेन में सचिव के पद पर हैं।
शहर के एक दृष्टि बाधित दंपती को प्रतिवर्ष क्लब की माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाता है। समय-समय पर उनका हाल लेने भी क्लब के अन्य सदस्य भी जाते हैं। प्रवेशिका बताती हैं कि अब उन्होंने लड़कियों को सिलाई कढ़ाई से जोड़ने एवं महिला समूह स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रेरित कर स्वावलंबी बनाने का कार्य शुरू किया है। स्कूल समय के उपरांत जो भी समय उन्हें मिलता है, उस समय में वह गरीब परिवारों की छात्राओं को जागरूक करने में लगाती हैं।