फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   emphasis on rain water harvesting

बरसात के पानी के संचयन पर जोर

Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
emphasis on rain water harvesting
बरसात के पानी के संचयन पर जोर
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर जिले की पंचायतों में गंदे पानी को साफ पानी में जाने से रोकने का पांच दिवसीय विशेष अभियान आज से शुरू हो गया है। बरसात के पानी के संचयन पर जोर रहेगा। अभियान पर निगरानी 211 नोडल अधिकारी करेंगे।
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि कमिश्नर ने घरों के गंदे पानी की साफ पानी में निकासी रोकने के लिए विशेष अभियान 17 जुलाई से चलाने को कहा है। अभियान 21 जुलाई तक चलेगा। बरसात का मौसम है। इसलिए जल बर्बाद होने से बचाने के लिए जल संचयन की व्यवस्था भी की जाएगी। नोडल अधिकारी को आवंटित न्याय पंचायत के हर गांव में जाना है।
विज्ञापन

जिले में 1123 पंचायत हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार शनिवार से अभियान सभी पंचायतों में शुरू हो गया है। गांवों की गली मोहल्लों व रास्तों में लगे कचरे के ढेरों को हटवाया जा रहा है। पंचायत सचिवों को जेसीबी से कचरा हटवाना है। ताकि बरसात या घरेलू पानी के साथ गंदगी साफ पानी में न जाएं। बताया कि सघन निगरानी को न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी लगे हैं। नोडल अधिकारी रोजाना अपनी रिपोर्ट देंगे। फोटो भेजे जाएंगे। संयुक्त रिपोर्ट कमिश्नर के माध्यम से रिपोर्ट शासन को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण गांव की जानकारी दें
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि ग्रामीण अभियान में सहयोग करें। घरेलू पानी में गंदगी न बहाएं। पानी की बर्बादी रोकें। गांवों में साफ सफाई व गंदे पानी को साफ पानी में जाने से रोकने के लिए टीम लगी है। अभियान के बारे में मौका स्थिति एवं सुझाव सीडीओ तथा डीपीआरओ दफ्तर में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed