{"_id":"6a8ca70dda1fa8f2a4048b61","slug":"elephants-trampling-sugarcane-and-paddy-crops-farmers-worried-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-188387-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गन्ने और धान की फसल रौंद रहे हाथी, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गन्ने और धान की फसल रौंद रहे हाथी, किसान परेशान
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। राजगढ़ रेंज के गांव रामपुर चाठा क्षेत्र में गन्ने और धान की फसल को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से फसलों को बचाने और जनहानि की संभावना पर अंकुश लगाने की मांग की है।
वन विभाग के राजगढ़ रेंज के गांव रामपुर चाठा में काफी समय से हाथियों का आतंक है। हाथी लगातार गन्ने और धान की फसल को रौंद रहे हैं। शाम ढलते ही हाथी खेतों में आ जाते हैं। रामपुर चाठा निवासी चंद्रो देवी, ऋषि पाल सिंह के खेतों में खड़े गन्ने और धान की फसल को एक सप्ताह के भीतर हाथियों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने चंद्र प्रकाश, हुकम सिंह, फूल सिंह, निहाल, दिनेश आदि की फसलों को भी नुकसान पहुंचा। तीन माह पूर्व हाथी के हमले से रामपुर चाठा निवासी 45 वर्षीय ब्रह्मवती पत्नी सुरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है।
रामपुर चाठा निवासी किसान सुभाष चंद्र ने बताया कि पिछले काफी समय से जंगल से निकलकर हाथी खेतों में आ रहे हैं वन विभाग को सूचना देने के बावजूद विभागीय कर्मचारी हाथियों को जंगल से बाहर आने से नहीं रोक पा रहे। किसान सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हाथियों के आतंक के कारण अनेक किसान खेतों पर काम करने नहीं जा रहे और उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने वन विभाग से हाथियों द्वारा नष्ट की गईं फसलों का सर्वे कराने और फसलों के नुकसान का प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। राजगढ़ के रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने राजस्व विभाग के माध्यम से हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने का सर्वे कराने और किसानों को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।