फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephants trample hundreds of bighas of sugarcane crop in Harewali

बिजनौर: हरेवली - हाथियों ने सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंदा

Mon, 20 Feb 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Elephants trample hundreds of bighas of sugarcane crop in Harewali
कालागढ़ बांध स्थित सड़क पर जाता हाथी।
- क्षेत्र के किसानों में आक्राेश, वन विभाग से मांगा फसल का मुआवजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली (बिजनौर)। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांवों में हाथियों का आतंक बना है। शनिवार रात हाथियों के झुंड ने क्षेत्र में कई गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी सूचना के बाद भी कुछ नहीं करते। फसलों को बचाने के लिए किसानों को खुद जंगलों में रखवाली करते हैं। किसानों ने वन विभाग से नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव शाहनगर कुराली, रामनगर गोसाई, सहारावाला, इनायतपुर, हरेवली, भगौता के किसान शमशाद आलम, महबूब आलम, मोहम्मद हारून, मोहम्मद इजहार, मोहम्मद आशिफ, मसकूर आलम, नूरआलम ने बताया कि रात में वे जंगलों में फसलों की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान हाथियों का झुंड आया। जिसमें करीब छह-सात हाथी शामिल थे। हाथियों ने गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। जिसमें उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, साहूवाला वन क्षेत्राधिकारी इरफान अंसारी का कहना है कि विभाग में स्टाफ की कमी है। ऐसे में हाथियों को रोकना मुश्किल है। सुरक्षा खाई के लिए शासन को भेजे प्रस्ताव को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए हाथी जंगल से किसानों के खेतों में आ रहे हैं। किसानों के सहयोग से हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालागढ़ के सैडिल बांध पर हाथी ने मचाया उत्पात







कालागढ़। सैडिल बांध पर हाथी ने उत्पात मचाकर रेलिंग व बिजली के तारों को तोड़ दिया। निरीक्षण पर गए अधिकारी के वाहन के आगे हाथी आ गया। कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के वनों से निकलकर वन्यजीव रामगंगा बांध परियोजना पर उत्पात मचा रहे हैं। शनिवार रात एक हाथी ने सैडिल बांध पर उत्पात मचाकर बांध की रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। बांध पर बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचाया। बांध के सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि सूचना मिलने पर वह रविवार सुबह बांध की ओर रवाना हुए। बांध के रास्ते में एक हाथी पहाड़ी से उतरकर मुख्य मार्ग पर आ गया। हाथी बांध की ओर जाने लगा। किसी तरह से चालक ने सूझबूझ के साथ वाहन को हाथी से बचाते हुए सड़क पर चलाया। काफी देर के बाद हाथी सड़क से उतरकर खाई की ओर गया। तब वह बांध पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed