{"_id":"6070a1d48ebc3ef10744e5b0","slug":"elephants-mowed-the-crop-attacked-the-farmer-dhampur-news-mrt5337792151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों का आतंक, किसान ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों का आतंक, किसान ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
हरेवली में हाथियों द्वारा रौंदी गेहूं की फसल।
- फोटो : DHAMPUR
हाथियों ने रौंदी फसल, किसान पर बोला हमला
हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांवों मे हाथियों का आतंक बना हुआ है। बृहस्पतिवार रात खेत की रखवाली कर रहे किसान ने हाथियों के झुंड से भागकर जान बचाई। खेत पर बनी झोपड़ी को हाथियों ने तोड़कर ध्वस्त कर दिया। कई बीघा गन्ने व गेहूं की फसलों को रौंद कर नष्ट कर दिया।
साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता, हरेवली, शाहनगर कुराली, इनायतपुर, रामनगर गोसाई, सहारा वाला, मदपुरी सहित दर्जनों गांव के किसान हाथियों के आतंक से भयभीत है। शाहनगर कुराली निवासी मोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात खेत पर रखवाली कर रहा था। रात्रि 11 बजे हाथियों का झुंड खेत में पहुंच गया। मोहन सिंह ने झोंपड़ी की आड़ लेकर वहां से भगाकर अपनी जान बचाई। हाथियों ने झोंपड़ी को तोड़कर नष्ट कर दिया।
घटना की सूचना मोहन सिंह ने गांव में दी। तब तक हाथियों ने रमेश सिंह, कृपाल सिंह, चंदर सिंह, शौध्यान सिंह आदि की गेहूं एवं गन्ने की 15 बीघा फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। ट्रैक्टरों से पहुंचे किसानों ने मुश्किल से हाथियों को अपने खेतों से खदेड़ा। किसानों में विभाग से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
फसलों का मुआवजा मिलेगा: डीएफओ
डीएफओ मनोज कुमार शुक्ला का कहना है कि हाथियों द्वारा रौंदी फसलों का मूल्यांकन कराया जाएगा। किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। हाथी इस समय साहूवाला वन क्षेत्र में सक्रिय हो रहे हैं। विभाग की टीम लगातार गोले पटका कर हाथियों को वनों में खदेड़ने का प्रयास कर रही है। वन क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।