{"_id":"63e3b1499288b8ead50c7c3b","slug":"elephants-damaging-crops-farmers-guarding-them-from-scaffolding-bijnor-news-c-14-1-108987-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हरेवली - फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी, मचान से रखवाली कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हरेवली - फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी, मचान से रखवाली कर रहे किसान
Wed, 08 Feb 2023 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 08 Feb 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Photo Title
- साहूवाला वन क्षेत्र से सटे कई गांवों में हाथियों ने मचा रखा है आतंक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे कई गांवों में हाथियों का आतंक बना हुआ है। किसानों को फसलों को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे है। ऐसे में उन्हें फसलों को बचाने के लिए जान जोखिम में डाल कर खेतों पर मचान बनाकर जंगल में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
वन क्षेत्र से सटे गांव भगौता, शाहनगर कुराली, रामनगर गोसाई, सहारावाला, इनायतपुर, हरेवली आदि गांवों के मोहम्मद इजहार अहमद, मोहम्मद इस्माइल, इकबाल अहमद, रामपाल सिंह, आनंद सिंह, कृपाल सिंह, जयपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, जगदीश, रामरतन आदि का कहना है कि उनके लिए खेती को बचाना मुश्किल हो गया है। खेतों में मचान बनाने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है। सोमवार रात हाथियों का झुंड गांव भगौता के जंगल में घुस गया। हाथियों ने गन्ने, गेहूं आदि की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया। रात्रि में जब हाथी खेतों में आकर चिंघाड़ते हैं तो उन्हें खदेड़ना मुश्किल हो जाता है। लाइट बंद कर बारूद हथौड़ी की आवाज से उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया जाता है।
शमसाद आलम, नूरआलम ,पवन कुमार, नफीस अहमद का कहना है कि हाथियों ने उनकी गन्ने की 15 बीघा फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया है। एसडीएम मनोजकुमार सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निदान कराने का प्रयास करेंगे।