{"_id":"60d76e1b8ebc3e32cc3300b8","slug":"elephants-came-in-population-danger-increased-dhampur-news-mrt544628298","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी में आए हाथी, थाना व पीएचसी को खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी में आए हाथी, थाना व पीएचसी को खतरा बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी में आए हाथी, खतरा बढ़ा
कालागढ़। कालागढ़ की नई कालोनी में आबादी क्षेत्र में हाथियों के आ जाने से दहशत का माहौल है। दिन दहाड़े वन्यजीव आबादी में विचरण कर रहे हैं।
सांझ-सवेरे हाथियों के झुंड इंटर कॉलेज से लेकर रामगंगा बांध परियोजना के मुख्यालय तक नजर आ रहे हैं।
कालागढ़ की नई कालोनी में वन विभाग ने प्रदेशीय अभियंता प्रशिक्षण संस्थान के छात्रावासों, मनोरंजन क्लब के मलबे को नीलाम कर साफ करा दिया। इस दौरान कालागढ़ की जनता की सुरक्षा के बारे में कोई योजना नहीं बनाई गई। मलबा हटते ही सूखासोत, इंटर कॉलेज, थाना, पीएचसी के सामने वन्यजीव नजर आ रहे हैं। इन्हीं स्थानों के निकट इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय भी बने हैं। हालांकि इन दिनों स्कूल बंद हैं। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि हाथी थाने के गेट के सामने ही आकर खड़ा हो गया और सड़क के दूसरे छोर पर ही जमा रहा। अनेक लोगों ने उसकी वीडियो बना वायरल की। दूसरी ओर रामगंगा बांध परियोजना के ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि हाथी उनके निवास के निकट ही आ गया। जिसे किसी तरह से वनों की ओर खदेड़ा गया। उनका कहना है कि वन विभाग को पत्र लिखकर यहां गश्ती दल तैनात करने को कहा जा रहा है।