फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant fond of mango is out of control of forest department

Bijnor News: आम का शौकीन हाथी वन विभाग के नियंत्रण से बाहर

Sat, 08 Jun 2024 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Elephant fond of mango is out of control of forest department
सुबह पांच बजे हाइडिल कॉलोनी के आवासीय परिसर में पेड़ की डाली तोड़ आम खाता हाथी। स्रोत संवाद।
शुक्रवार को फिर राजकीय आवास के परिसर में पहुंच गया हाथी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। आम खाने का शौकीन हाथी वन विभाग के नियंत्रण से बाहर नजर आ रहा है। शुक्रवार की भोर में हाथी हाइडिल कॉलोनी के कर्मचारी तरुण कुमार के राजकीय आवास के परिसर में पहुंच गया। हाथी ने पेड़ से डाली को तोड़कर कच्चे आम खाना शुरू कर दिया। सैर सपाटे पर निकले लोगों ने हाथी को देखकर शोरगुल किया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।
लगातार आबादी क्षेत्र में हाथी का विचरण जानलेवा साबित हो सकता है। लोनी प्रभारी तनवीर अहमद का कहना है कि वह लगातार उच्च अधिकारियों से संपर्क बनाकर समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन

वहीं, कालागढ़ के दौरे पर आए विद्युत निगम के महाप्रबंधक संजय पटेल ने बताया कि उन्होंने स्वयं कॉलोनी क्षेत्र में हाथी को विचरण करते देख लिया है। यह स्थिति कर्मचारी परिवारों के लिए खतरनाक हो सकती है। कॉलोनी एवं ऐरेक्टर हॉस्टल की सुरक्षा के लिए सौर तार बाढ़ विकल्प नजर आ रहा है। इसके लिए वन विभाग से अनुमति लेना आवश्यक है। शीघ्र ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के उच्च अधिकारियों से से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed