{"_id":"6747ef17a1045006410f4be3","slug":"elephant-collided-with-train-on-kotdwar-branch-line-2024-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत, पलटने से बची ट्रेन, झटका लगते ही सहम गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत, पलटने से बची ट्रेन, झटका लगते ही सहम गए यात्री
Thu, 28 Nov 2024 05:33 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नजीबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नजीबाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:33 PM IST
सार
हाथी एक दांत पहले ही टूटा हुआ था। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पोस्टमार्टम कराकर हाथी को दफना दिया।
विज्ञापन
ट्रेन से टकराने के बाद मृत हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार-नजीबाबाद ब्रांच लाइन पर कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से हाथी टकरा गया। ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई, लेकिन हाथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आधा घंटे ट्रेन खड़ी रही। रेलपथ की टीम के निरीक्षण के बाद उसे रवाना किया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव को मोहनवाली वन क्षेत्र में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
मृत हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर कोटद्वार से दिल्ली जा रही आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन से बुधवार रात करीब दस बजे गांव चंदनपुर के निकट हाथी टकरा गया। टक्कर लगते हुए हाथी की मौत हो गई। वहीं झटका लगने से ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए। घटना के बाद करीब आधा घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। सूचना पर रेलपथ और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की डीएफओ वंदना फोगाट, कौड़िया के रेंजर सचिन शर्मा, डिप्टी रेंजर महिपाल सिंह और वन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा। नर हाथी की उम्र 15 से 20 वर्ष बताई गई। मथुरापुर मोर के ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद सहित अनेक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। हाथी का एक दांत पहले से टूटा हुआ था।
वनकर्मी हाथी के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से कौड़िया वन रेंज के मोहनवाली क्षेत्र ले गए। यहां पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया। वन विभाग ने हाथी के दांत अपने कब्जे में ले लिए। पोस्टमार्टम के बाद शव को मोहनवाली वन क्षेत्र में दफन कर दिया गया।
मुख्य वन संरक्षक ने किया घटनास्थल का दौरा
मुरादाबाद से मुख्य वन संरक्षक रमेश चंद्रा ने डीएफओ वंदना फोगाट और वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। कौड़िया वन रेंज के मोहनवाली बीट ले जाए गए हाथी की पोस्टमार्टम कार्रवाई का भी जायजा लिया।
मुरादाबाद से मुख्य वन संरक्षक रमेश चंद्रा ने डीएफओ वंदना फोगाट और वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। कौड़िया वन रेंज के मोहनवाली बीट ले जाए गए हाथी की पोस्टमार्टम कार्रवाई का भी जायजा लिया।