फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant broke the school gate in greed for mangoes

Bijnor News: आम के लालच में हाथी ने तोड़ा स्कूल का गेट

Fri, 08 May 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Elephant broke the school gate in greed for mangoes
कालागढ़ । राजकीय आवासों में बगीचों में पेड़ों पर लगे कच्चे आम के शौकीन हाथी ने एक स्कूल का गेट तोड़ा तो वहीं नीम का पेड़ तोड़कर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों को कालागढ़ की सिंचाई विभाग व जलविद्युत उत्पादन निगम की कॉलोनियों के घरों के बगीचों में खड़े आम के पेड़ों पर लगे फल आकर्षित कर रहे हैं। गत वर्ष भी हाथी ने हाईडिल कॉलोनी में आम के पेड़ों को अपना निशाना बनाया था। हाथी ने नई कॉलोनी में सुनील कुमार के आवास में नीम के पेड़ को तोड़ डाला, जो वहां खड़ी दो बाइकों पर गिरा, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं हाईडिल कॉलोनी में एक निजी स्कूल में प्रवेश करने के लिए बने गेट को तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुराना कालागढ़ निवासी शमशुद्दीन व आसिफ अंसारी ने बताया कि रात्रि में हाथी उनके घर के सामने से होकर सूखासोत के रास्ते खेतों में चला गया। उसे शोरगुल कर भगाया गया। कर्मचारी नेताओं सचिन सैनी, मनोज कुमार, सुरेश सिंह आदि का कहना है कि वन्यजीवों को कर्मचारी परिवारों से दूर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली का कहना है कि हाईडिल कॉलोनी में गुलदार के आने व अब हाथी के आम खाने आने को लेकर वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। गश्ती दलों की संख्या बढ़ा दी है। अतिरिक्त वन कर्मी लकड़घाट चौकी से भी बुलाए गए हैं। सिंचाई व हाईडिल विभाग की कॉलोनियों की जनता से हाथी से दूर रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed