फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity supply stalled due to storm in Dhampur, drinking water supply disrupted

Bijnor News: धामपुर - आंधी से बिजली आपूर्ति ठप, पेयजल आपूर्ति बाधित

Thu, 25 May 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled due to storm in Dhampur, drinking water supply disrupted
शेरकोट में बिजली की लाइन के उपर गिरा पड़ा यूकेलिप्टस का पेड़
- विद्युत लाइनों पर टूटकर गिरे पेड़, आम और लीची की फसल को भारी नुकसान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर/कालागढ़/शेरकोट। क्षेत्र में मंगलवार रात तेज आंधी के साथ आई बारिश से कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली की लाइन टूट गईं। जिससे रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को दिन निकलने के बाद निगम के अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति को ठीक करने का प्रयास किया। नगर क्षेत्र में तो बिजली आपूर्ति दोपहर तक सुचारु हो गई, लेकिन अधिकांश गांवों में रात तक बिजली नहीं पहुंची।
धामपुर में शुगर मिल मार्ग पर बिजली के खंभे तिरछे हो गए। दुर्गा विहार कॉलोनी, शेरकोट, स्योहारा मार्ग पर कई स्थानों पर बिजली की लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से निगम को भारी नुकसान पहुंचा है। कालागढ़ में भी आंधी में कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे बिजली की लाइनें, टेलीफोन की ऑप्टिकल फाइबर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। नई कॉलोनी, केंद्रीय कॉलोनी में जनजीवन प्रभावित हुआ। सुरक्षा बैरियर संख्या छह पर पेड़ टूट कर गिर गए। जिसकी वजह से बैरियर बंद हो गया।
विज्ञापन

बिजली की लाइनें टूटने की वजह से डीजल पावर हाउस/33 केवीए बिजलीघर से जाने वाले अफजलगढ़ ग्रामीण, नई कॉलोनी, केंद्रीय कॉलोनी, हाइडिल कॉलोनी एवं कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला फीडर पर बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बागों में आम व लीची की फसल का भारी नुकसान हुआ। शेरकोट में हाईवे स्थित आरयूएम उच्चतर माध्यमिक स्कूल की बाउंड्रीवॉल गिर गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से जल आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed