फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity stalled for four hours, people suffering in the heat

Bijnor News: चार घंटे ठप रही बिजली, गर्मी में बेहाल हुए लोग

Tue, 20 Jun 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Electricity stalled for four hours, people suffering in the heat
- इनवर्टर और बैटरे हुए ठप, अंधेरे में बैठे रहे लिपिक, फरियादी
विज्ञापन

- कई सरकारी कार्यालयों में जेनरेटर चलाकर किए गए कार्य
- ओवरलोडिंग के चलते आपूर्ति में होती बार-बार ट्रिपिंग
------------
4 घंटे आवास विकास बिजलीघर क्षेत्र में कटौती
4.30 घंटे सिविल लाइन क्षेत्र में कटौती
8.50 हजार करंट पहुंचा 11 हजार की लाइन
160 से 170 वोल्टेज पहुंच रहे उपभोक्ताओं के घरों तक
- 32 हजार उपभोक्ता बिजनौर शहर में
- 15 फीटर के माध्यम से शहर को आपूर्ति
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सोमवार को दिन में आधे शहर में करीब चार घंटे और सिविल लाइन क्षेत्र में 4.30 घंटे से बिजली गुल रही। आवास-विकास बिजलीघर के में तकनीकी खराबी आने व बुखारा के फीडर पर लाइन बदलने से आपूर्ति बंद रही। इस कारण मुख्य बाजार और सरकारी कार्यालयों, सरकारी व निजी अस्पतालों में बिजली कटौती रही। बिजली नहीं होने करीब 19 हजार उपभोक्ता व अस्पतालों में भर्ती मरीज उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए।
शहर को बिजली आपूर्ति के लिए दो बिजलीघर आवास-विकास और विदुरकुटी रोड बुखारा स्थित हैं। दोनों बिजलीघरों पर आधे-आधे शहर का लोड डाल रखा है। सोमवार सुबह शहर के कुछ हिस्से में 11 बजे से, तो कुछ में पौने 12 बजे आपूर्ति बंद हो गई। आवास-विकास बिजलीघर में तकनीकी कमी से आपूर्ति बंद हो गई थी। स्टाफ ने वह ठीक करके आपूर्ति सुचारु की तो 132 केवी बिजलीघर से लाइन का फ्यूज उड़ गया। बुखारा बिजलीघर से सिविल लाइन फीडर क्षेत्र में माॅल का केबल बदलने से कई घंटे कटौती रही। दिन में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई।
विज्ञापन


घर, प्रतिष्ठान व कार्यालयों में ठप हो गए इनवर्टर
अंधाधुंध कटौती और लो-वोल्टेज होने से प्रतिष्ठानों व कार्यालयों में इनवर्टर-बैटरी ठप हो गए। दफ्तरों में स्टाफ बिना बिजली के बैठे रहे और फरियादी भी परेशान रहे। बाद में ओवरलोडिंग होने से ट्रिपिंग का खेल चला। मुख्यालय पर बिजली नहीं आने से सरकार कार्यालयों में जेनरेटर चलाकर कार्य किए। दुकानों पर जेनरेटर चलते दिखाई दिए। सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों, दुकानदारों व होटलों के जेनरेटों का शोर सुनाई देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोड ज्यादा होने से होती रही ट्रिपिंग
जनपद में उमस भरी भीषण गर्मी होने से बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी व बिजली कटौती ने लोगों का दिन का सुकून और रात का चैन छीन रखा है। नई बस्ती के उपभोक्ता दीपक कुमार, चक्कर रोड निवासी महेश कुमार का कहना है कि भीषण गर्मी और बार-बार करीब 20-20 मिनट की बिजली कटौती होती रही।

--------- कोट
आवास-विकास बिजलीघर की 33 हजार की लाइन का फ्यूज उड़ने व पहले बिजली में लाइन में तकनीकी कमी आने से आपूर्ति बाधित रही। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी गई। बुखारा के हाउन टू में लाइन का केबल बदलने से रुक रुक शटडाउन लेकर कार्य किया। वरना शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति की जा रही है - प्रदीप कुमार, एसडीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed