फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity Corporation suffers loss of Rs. 1.25 crore due to storm in Dhampur division

Bijnor News: धामपुर मंडल में आंधी-तूफान से विद्युत निगम को सवा करोड़ का नुकसान

Wed, 23 Apr 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation suffers loss of Rs. 1.25 crore due to storm in Dhampur division
धामपुर में वन रेंज कार्यालय परिसर में मृत मादा गुलदार के शव का पीएम के बाद अंतिम संस्कार करते व
धामपुर। विद्युत वितरण मंडल धामपुर में आंधी-तूफान के कारण करीब सवा करोड़ का नुकसान हुआ है। बिजली के 500 खंभे, 36 ट्रांसफार्मर, 35 किमी लंबी बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। 150 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हुई लेकिन अभी भी 70 से अधिक गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण मंडल धामपुर के चार डिविजनों धामपुर प्रथम, धामपुर द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद शामिल है। अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि 18 और 21 अप्रैल की शाम को आए आंधी-तूफान से मंडल में पेड़ों के गिरने के कारण 500 से अधिक बिजली के पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। 36 से अधिक बिजली के ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरने से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

35 किलोमीटर लंबी बिजली की लाइन के तार, पांच किमी लंबे एबीसी कंडक्टर केबल टूटने के कारण नष्ट हो गए। इसके अलावा 1300 पिन इंसूलेटर, 615 क्रास आर्म, 500 स्टिक इंसूलेटर भी टूटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हुई है। वहां पर सही कराने का काम तेजी से कराया जा रहा है। 70 से अधिक गांवों में अभी भी बिजली आपूर्ति ठप है। जिसे सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed