फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricians on strike, half of the city's electricity stalled at night

Bijnor News: बिजनौर - विद्युतकर्मी का कार्य बहिष्कार, कई फीडर हुए बंद

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Electricians on strike, half of the city's electricity stalled at night
- बड़ी संख्या में विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार आंदोलन में हुए शामिल
विज्ञापन

- फीडर बंद होने से उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही परेशानी
- कार्य बहिष्कार में 18 सरकारी विभागों के संगठन ने दिया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विद्युत कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। तकनीकी कमी आने के कारण कई बिजलीघरों के फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। फील्ड स्टाफ भी हड़ताल पर होने से लाइनें सही नहीं हुईं, जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्य बहिष्कार पर करीब एक हजार विद्युत कर्मी शामिल रहे। ग्रामीण अंचल में करीब पांच फीडरों की लाइनों की आपूर्ति बाधित हुई।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बिजनौर के बैनर तले बृहस्पतिवार को करीब एक हजार विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार कर आवास-विकास स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते के क्रियान्वयन के प्रति ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक एवं हठधर्मी रवैये के चलते बिजलीकर्मियों को आंदोलन को बाध्य हुए।
विज्ञापन

कहा कि आंदोलन कर्मचारी बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बिजलीकर्मियों की प्रदेश के सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले विद्युत उत्पादन निगम को ओबरा एवं अनपरा में 800-800 मेगा वाट की 2-2 इकाइयां प्रदान किया जाना मुख्य मांग है। धरने पर राजेंद्र प्रसाद, निरंजन कुमार सिंह, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, अमरीश कुमार, धर्मेंद्र आनंद, संदीप श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, सचिन रस्तोगी, नूतन प्रकाश, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 संगठनों ने दिया समर्थन
धरने पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सहित 18 संगठनों ने बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

फाल्ट सही कराने को भटकते रहे उपभोक्ता
विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार पर चले जाने से लाइनों में आए फाल्ट से आपूर्ति बाधित हुई। पूरे फीडर बंद हो गए। मोहल्लों में घरों की आपूर्ति खराब हो गई। भरत विहार के आर कुमार के घर के केबल को बंदर ने तोड़ दिया। उन्हें लाइनमैन नहीं मिला। केबल सही कराने को उपभोक्ता बिजलीघरों के चक्कर काटते रहे।


छह करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित
मार्च के माह में ज्यादा से ज्यादा राजस्व की वसूली होती है। निजी नलकूपों व ग्रामीण अंचल के उपभोक्ता भी मार्च माह में बकाया अदा करते हैं। अफसरों के अनुसार जनपद की आठ डिविजनों में रोजाना करीब तीन करोड़ की राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है। दो दिन में करीब छह करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed