फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electrical contract worker Tara Singh died in road accident in Bijnor district

बुझ गया घर का चिराग: हादसे में विद्युत संविदाकर्मी की मौत, तारा सिंह का शव देख बिलख पड़ा परिवार

Fri, 19 Jan 2024 11:45 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jan 2024 11:45 AM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में सड़क हादसे में विद्युत संविदाकर्मी की मौत हो गई। तारा सिंह की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Electrical contract worker Tara Singh died in road accident in Bijnor district
तारा सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में बृहस्पतिवार देर रात विद्युत निगम धामपुर में संविदा पर कार्यरत 44 वर्षीय बाइक सवार लाइनमैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति के भाई चमन सिंह ने पुलिस में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

शेरकोट के मोहल्ला फतेह नगर निवासी चमन सिंह पुत्र विक्रम सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका करीब 44 वर्षीय भाई तारा सिंह धामपुर विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। वह प्रतिदिन बाइक से ड्यूटी के लिए आता जाता था। बताया गया कि उसकी ड्यूटी जैतरा में चल रही थी।

बताया गया कि जब वह बाइक से ड्यूटी करने के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अपने घर फतेहनगर जा रहा था तो  रास्ते में हाईवे-74 पर राजपूताना से पहले पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

इसके बाद घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि टक्कर किसी ट्रैक्टर से हुई है। लेकिन चालक अधिक कोहरे का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: CDA अफसर की मौत का सनसनीखेज खुलासा: टेंपो चालकों ने पहले पिलाई शराब, फिर मारपीट कर लूटा मोबाइल,अब उगला पूरा सच

उधर, अवर अभियंता राहुल कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक व्यक्ति के इंश्योरेंस से संबंधित कागजों की जांच की जा रही है जो नियम होगा उन्हें आर्थिक रूप से लाभान्वित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ऐसी भी मोहब्बत: अब पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगी काजल और प्रीति, कोर्ट ने दी इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed