फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electric bus depot will be built in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर में बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का डिपो

Tue, 01 Oct 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Electric bus depot will be built in Bijnor
बिजनौर। जिले में अभी तक नजीबाबाद डिपो में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा था। मगर अब बिजनौर में ही इलेक्ट्रिक बसों का डिपो भी बनेगा। बिजनौर कार्यशाला में पर्याप्त स्थान होने पर डिपो बनाने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही जल्द ही डिपो का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम मुख्यालय से मुरादाबाद क्षेत्र से 30 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित हुई हैं। जिनका संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जाएगा। मगर इन बसों को खड़ा करने के लिए बिजनौर रोडवेज डिपो की कार्यशाला में पर्याप्त स्थान है। जिसके चलते इलेक्ट्रिक बसों का डिपो बनाने के लिए मुख्यालय को पत्र भेज दिया गया है। वहीं जिला मुख्यालय पर निगम के अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शेड्यूल भी तैयार कर भेजा है।
विज्ञापन

किस मार्ग पर कितनी बसों का संचालन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने से प्रदूषण कम होगा। साथ ही यात्रियों की सुविधा भी बढ़ेगी। क्योंकि बस इलेक्ट्रिक होने के साथ-साथ एसी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 14 किलोमीटर है बस स्टेशन से कार्यशाला की दूरी
बिजनौर बस स्टेशन से कार्यशाला की दूरी 14 किलोमीटर है। कार्यशाला में ही इलेक्ट्रिक बसों का डिपो बनाने के लिए पर्याप्त स्थान है। यहीं बसों की साफ-सफाई की जाएगी। दिनभर संचालन के बाद बिजनौर डिपो में ही बसें आकर खड़ी होंगी।
रूट- किलोमीटर- आवंटित बसें
बिजनौर-मेरठ-नोएडा- 162- 12
बिजनौर-मुरादाबाद- 97- 04
बिजनौर-भागूवाला-हरिद्वार- 91- 02
बिजनौर-नजीबाबाद-हरिद्वार- 97- 05
बिजनौर-नजीबाबाद-कोटद्वार- 61- 05
बिजनौर-नगीना-धामपुर- 48- 02
नोट: बिजनौर से अलग-अलग रूटों पर बसों के संचालन का शेड्यूल तैयार कर शासन को भेजा गया है।
- मुरादाबाद और नजीबाबाद में बन रहा चार्जिंग स्टेशन
मुरादाबाद परिक्षेत्र को 30 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। बसों को चार्ज करने के लिए दो चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। मुरादाबाद और नजीबाबाद में इन बसों का चार्ज करने का प्वाइंट रहेगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

- वर्जन :
बिजनौर डिपो की कार्यशाला में इलेक्ट्रिक बसों का डिपो बनाने की तैयारी है। टीम ने निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। अनुमति मिलते ही डिपो बनाने का काम शुरू हो जाएगा। - अशोक कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed