{"_id":"660b063d72399e16b3046934","slug":"electoral-equations-hidden-in-the-silence-of-voters-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-121599-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मतदाताओं की चुप्पी में छिपे चुनावी समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मतदाताओं की चुप्पी में छिपे चुनावी समीकरण
Tue, 02 Apr 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई। पहले चरण में शामिल बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर भी चुनाव 19 अप्रैल को होगा। दोनों सीटों के प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए क्षेत्र में ताकत झोंक दी। परंतु मतदाताओं की चुप्पी साध रखी है, जिस कारण चुनाव समीकरण अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है। इस कारण प्रत्याशियों के दिल की धड़कन बढ़ा रही है।
वर्ष 2009 में हुए परिसीमन में जनपद में बिजनौर लोकसभा और नगीना सुरक्षित सीट बनी थी। बिजनौर लोकसभा सीट में तीन जिले बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ की विधानसभा शामिल की गई थी। नगीना सुरक्षित सीट पर जनपद की ही पांच विधानसभा सीट शामिल है। जनपद की एक विधानसभा क्षेत्र बढ़ापुर मुरादाबाद लोकसभा सीट में शामिल है। बिजनौर लोकसभा सीट क्षेत्र में आने वाली पांच विधानसभा में 1733372 मतदाता तथा नगीना लोकसभा की पांच विधानसभाओं में 1638329 मतदाता शामिल हैं। ये मतदाता 19 अप्रैल को अपने मत का प्रयोग कर सांसद का चयन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के नेता व प्रत्याशी क्षेत्र में गांव गांव जनसंपर्क, नुक्कड़ बैठक, चौपाल आदि करके लोगों को अपने पक्ष में मत करने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही दिनोंदिन सभी का प्रचार तेज हो रहा है और पार्टियों के स्टार प्रचारक चुनावी दंगल में अपने भाषणों के माध्यम से मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के पक्ष में करने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं।
- चांदपुर में आज आएंगे उप मुख्यमंत्री
पहले चरण के मतदान के करीब 17 दिन रह गए हैं। चुनाव गतिविधियां बढ़ रही है। सभी राजनीति पार्टियों के स्टार प्रचारक जनपद में चुनावी सभा व अन्य कार्यक्रम करने आ रहे हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार मंगलवार को चांदपुर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सभा करेंगे। छह अप्रैल को मुख्यमंत्री नगीना में आ रहे हैं। सपा व बसपा के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय है, लेकिन उनके आने की तिथि निश्चित नहीं हुई है।