फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electoral elections to be done in a fear-free environment

भयमुक्त वातावरण में कराएं निकाय चुनाव

Sat, 04 Nov 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 04 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electoral elections to be done in a fear-free environment
जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण देते डीएम जगतराज। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीएम जगतराज ने कहा है कि अधिकारी निकाय चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में कराएं। प्रशिक्षण में जो बात समझ में नहीं आ रही है, उसका नि:संकोच निवारण कर लें। डीएम ने प्रशिक्षण में गैरहाजिर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को चेतावनी पत्र जारी करने की हिदायत सीडीओ को दी है।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में निकाय चुनाव ड्यूटी में लगे जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम जगतराज ने कहा कि अधिकारी चुनाव की गंभीरता और संवेदनशीलता को समझें। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। ड्यूटी में सतर्कता बरतें। कहीं कोई चूक न रह जाएं। आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। किसी के दबाव में नही आएं। 
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। चुनाव ड्यूटी में कोताही न बरते। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान बूथों का भौतिक सत्यापन पहले ही कर लें। यह देख लें कि मतदान केंद्र में चारदीवारी, शौचालय, प्रकाश की व्यवस्था है या नहीं। एसडीएम तथा तहसीलदार अपने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर लें। बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए सीडीओ से कार्रवाई करने को कहा गया। प्रशिक्षण में सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल,  एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सकों की भी ड्यूटी
बिजनौर में जिले में प्रथम चरण में 22 नवंबर को चुनाव होना है। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रशासन सभी विभागों के कर्मचारी व अधिकारियों को ड्यूटी दे रहा है। आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग पहले से ही चिकित्सक व स्टाफ से जूझ रहा है और अब चिकित्सक व स्टाफ की चुनाव में ड्यूटी लगने से लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग में कुल 29 चिकित्सकों के पद है और तैनाती मात्र 15 की है। ऐसे ही दोनों विभागों में कुल 14 फार्मेसिस्ट तैनात है। दोनों विभागों के अधिकांश चिकित्सक व फार्मेसिस्ट की ड्यूटी लगा दी है।  साथ की जहां आयुर्वेदिक व यूनानी के अस्पताल में मरीजों को परेशानी हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed