फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Election of block chief was done democratically: Kataria

लोकतांत्रिक तरीके से हुआ ब्लाक प्रमुख का चुनाव: कटारिया

Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Election of block chief was done democratically: Kataria
लोकतांत्रिक तरीके से हुआ ब्लाक प्रमुख का चुनाव: कटारिया
विज्ञापन

बिजनौर। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि जिले में चुनाव पूरे लोकतांत्रिक तरीके से हुआ हैं। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चुनाव में दिल से भाजपा का समर्थन किया हैं। यही वजह रही कि भाजपा ने 11 ब्लाक में से दस ब्लाक प्रमुख के चुनाव में परचम लहराया हैं। नजीबाबाद से निर्दलीय के रूप में जीते तपराज सिंह भी भाजपा के हैं। मंत्री ने जीत के बाद उन्हें भी माला पहनाकर स्वागत किया।
मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लाक प्रमुख के चुनाव का पार्टी ने उन्हें प्रभारी बनाया था। जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद उनका फोकस जिले के ब्लाक प्रमुख के चुनाव पर था। पार्टी के नेताओं के साथ उन्होंने ब्लाक प्रमुख का चुनाव सभी ब्लाक से जीतने की रणनीति बनाई। मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे। यही वजह रही कि 11 ब्लाक में दस ब्लाक में भाजपा ने परचम लहराया। छह ब्लाक प्रमुख पहले निर्विरोध जीते।
विज्ञापन

नजीबाबाद में निर्दलीय तपराज सिंह जीते बाकी चार ब्लाक में भाजपा ने जीत दर्ज की। जलीलपुर व धामपुर ब्लाक में कांटे का चुनाव हुआ। दोनों जगह भाजपा ने चुनाव जीता। जिले में चुनाव निष्पक्ष हुआ है। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद ब्लाक से चुनाव जीतने वाले तपराज सिंह भी भाजपा प्रत्याशी बनने के लिए कोशिश करने में लगे थे। वे भी भाजपा से जुड़े हैं। सभी ब्लाक में भाजपा का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed