{"_id":"6881370113baeb1205097f3f","slug":"elders-jump-into-childrens-dispute-middle-aged-man-dies-bijnor-news-c-27-1-bij1007-155569-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बच्चों के विवाद में कूदे बड़े, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बच्चों के विवाद में कूदे बड़े, अधेड़ की मौत
विज्ञापन
अफजलगढ़ में दो बच्चों के झगड़े में मरे रफीक का फाइल फोटो।
खेल-खेल में झगड़ पड़े थे दो बालक, परिजनों में चले लाठी-डंडे
- मृतक के पुत्र की ओर से दंपती व पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
अफजलगढ़ (बिजनौर)। बुधवार को नगर के मोहल्ला नायक सराय में खेल-खेल में हुए बच्चों के झगड़े में बड़े भी कूद गए। दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। ईंट और डंडा लगने से मोहम्मद रफीक (52) की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। मामले में दंपती व उनके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला निवासी मोहम्मद अरहम पुत्र रफीक व सोनू पुत्र मुस्तफा का खेलते समय आपस में झगड़ा हो गया। बच्चों को झगड़ते देख दोनों पक्ष के सात-आठ लोग आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के मुस्तफा, उसकी पत्नी फरजाना व पुत्र साहिल तथा उसके परिवार के अन्य लोग तथा दूसरे पक्ष के रफीक, उसके पुत्र मोहम्मद फैज व मोहम्मद कैफ के बीच लाठी-डंडे चले तथा पथराव शुरू हो गया।
इस दाैरान ईंट व डंडा लगने के कारण मोहम्मद रफीक गंभीर रूप से घायल होकर बदहवास हो गया। उसके पुत्र मोहम्मद कैफ व मोहम्मद फैज भी घायल हो गए। परिजन रफीक को सीएचसी लाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। झगड़े की सूचना पर सीओ राजेश सिंह सोलंकी तथा थानाध्यक्ष सुमित राठी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों से जानकारी हासिल की। वहीं, सीओ ने बताया कि मृतक के पुत्र मोहम्मद फैज की ओर से मुस्तफा, उसकी पत्नी फरजाना तथा पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।