{"_id":"61fc214aa4d3a310297d2657","slug":"elderly-and-divyang-vote-by-postal-ballot-bijnor-news-mrt5756994181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेभर में बुजुर्गो और दिव्यांगों ने डाकमत पत्र से किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेभर में बुजुर्गो और दिव्यांगों ने डाकमत पत्र से किया मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों और दिव्यांगों ने डाकमत पत्र से किया मतदान
बिजनौर। 80 साल की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्गो और दिव्यांगों के लिए डाकमत पत्र से मतदान की व्यवस्था की गई थी। मतदान कर्मियों ने घर घर पहुंचकर मतदान कराया। वहीं प्रेक्षक और डीएम ने निरीक्षण कर डाकमत से हुए मतदान की प्रक्रिया का जायजा लिया। 1363 मतदाओं ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान किया। 91 टीमों ने आठों विधानसभाओं में मतदान कराया।
बृहस्पतिवार को डीएम मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र बिजनौर के लिए नियुक्त प्रेक्षक सामान्य के साथ 80 प्लस आयु वर्ग तथा दिव्यांगजनों के लिए आयोजित मतदान दिवस पर ग्राम भरैरा स्थित मतदाता के घर पर डाकमत पत्र से आयोजित मतदान व्यवस्था का किया निरीक्षण किया। बता दें कि जिलेभर की आठों विधानसभाओं में डाकमत से मतदान हुआ है। बता दें कि पूरे जिले में 2871 मतदाताओं के लिए मतपत्र से मतदान की व्यवस्था की गई थी। जिनमें 1981 बुजुर्ग हैं और 890 दिव्यांग।
डीएम उमेश मिश्रा ने प्रेक्षक सामान्य के साथ विधानसभा चुनाव सुव्यवस्थित एवं दक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए नूरपुर रोड स्थित विवेक कॉलेज में आयोजित मतदान कार्मिकों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष जाहिर किया। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान कार्मिकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता को देखा। साथ ही मास्टर ट्रेनर से आवश्यक जानकारी ली। मतदान कार्मिकों ने उन्हें संतोषजनक रूप से संबंधित जानकारी के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
किस विधान में कितना लक्ष्य और कितना हुआ मतदान
विधानसभा लक्ष्य मतदान
नजीबाबाद 206 83
नगीना 550 239
बढ़ापुर 534 238
धामपुर 269 128
नहटौर 358 207
बिजनौर 670 334
चांदपुर 130 66
नूरपूर 154 68
आज फिर से पहुंचेगी टीम
कल फिर से टीमें बाकी बचे मतदाताओं के घर पर मतदान के लिए जाएगी। जो मतदाता आज नहीं मिलेंगे उनके लिए दोबारा एक मौके के तौर पर 5 तारीख को टीम फिर से जाएगी।