फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight lakh rupees grabbed in the name of job

नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पे

Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh rupees grabbed in the name of job
नौकरी के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

नींदडू़(बिजनौर)। महिला ने अपने करीबी रिश्तेदार पर पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने डीआईजी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

डीआईजी मुरादाबाद से की शिकायत में मोहल्ला सादात निवासी इंतजार अली की पत्नी रिहाना खातून ने कहा कि उसका पुत्र इमरान रोजगार की तलाश में था। मुरादाबाद निवासी उसकी बहन के दामाद ने अपने भाइयों व एक अन्य के साथ उससे संपर्क किया। बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये की मांग की। उसने अपने गहने आदि बेचकर रुपये जुटाकर दे दिए। नौकरी नहीं मिलने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने आरोपी से अपने आठ लाख रुपये की मांग की। महिला का कहना है कि आरोपी ने रुपये लौटाने की बजाय सत्ता पक्ष के बड़े नेता और अधिकारियों से जान पहचान होने की बात कहते हुए दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। रिहाना के मुताबिक आरोपी ने एक फर्म रजिस्टर्ड कराकर उसके बेटे को बिजनेस में शामिल करने की बात कही, किंतु बिजनेस भी शुरू नही किया गया और न ही फर्म कहीं नजर आई। रिहाना ने डीआईजी से गुहार लगाते हुए प्रकरण की जांच कराने, सत्ता पक्ष के नेताओं की आड़ में रुपये ऐंठने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed