फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eid-ul-Azha celebrated in a cordial atmosphere

ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में संपन्न हुई ईद की नमाज

Mon, 11 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha celebrated in a cordial atmosphere
धामपुर क्षेत्र के नसीबपुर गांव में गागन नदी पर बने रपटे का क्षेत्र के लोगों के साथ निरीक्षण करते ? - फोटो : DHAMPUR
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना ईद-उल-अजहा का पर्व
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। ईद-उल-अजहा का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नमाज के बाद अल्लाह की राह में जानवरों की परंपरागत कुर्बानियां दी गईं।
ईद-उल-अजहा त्योहार पर ईदगाह परिसर में हजारों मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की। शहर काजी अफ्फानुलहक ने ईद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद कुदबा पढ़ा गया। मुल्क और दुनिया में अमनोअमान की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद शहर काजी अफ्फानुलहक, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, मौअज्जम खान, हाजी नौशाद अख्तर सैफी सहित मुस्लिमों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा, जलालाबाद चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिंह की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्लिमों ने ईदगाह के संपर्क मार्ग से हटकर ईद की नमाज अदा की।
नगर की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना मो. ईसा ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह साहनपुर पर मुफ्ती जमशेद ने ईद की नमाज अदा कराई। चेयरमैन मेहराज अहमद, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी सहित क्षेत्रीय लोगों ने साहनपुर वासियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नगर पंचायत जलालाबाद, मंडावली, नांगल सोती सहित नगर की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

गंगा-जमुनी रिवायत बरकरार रखें : विधायक तसलीम
नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने ईद-उल-अजहा पर लुहारों वाली मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद विधायक ने गंगा-जमुनी रिवायत कायम रखने, लोगों की भावनाओं को सम्मान देने की हिदायत के साथ मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी।

जीबाबाद के ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ते मुस्लिम।

जीबाबाद के ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ते मुस्लिम।- फोटो : NAZIBABAD

ाहनपुर ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम।

ाहनपुर ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed