{"_id":"62b7588065a2fe40824fa053","slug":"efforts-to-provide-water-to-every-house-intensified-dhampur-news-mrt5944179100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर जल पहुंचाने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर जल पहुंचाने की कवायद तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर घर जल पहुंचाने की कवायद तेज
धामपुर। तहसील क्षेत्र की 199 ग्राम सभाओं में जलजीवन योजना के तहत पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्राम सभाओं में जमीन तलाशने का काम शुरू कर दिया है। बताया गया कि अभी तक केवल 90 ग्राम सभाओं में ही जमीन उपलब्ध हो सकी है, जबकि अन्य ग्राम सभाओं में जमीन उपलब्ध कराने के लिए लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है।
जल जीवन योजना के तहत धामपुर क्षेत्र में 199 ग्राम सभाओं में पानी की टंकियों की स्थापना होनी है। जिसके लिए राजस्व विभाग की ओर से प्रयास तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। तहसीलदार गोपश तिवारी का कहना है कि अभी तक 199 पंचायतों में से 90 ग्राम सभाओं में पानी की टंकी का निर्माण कराने के लिए जमीन की व्यवस्था हुई है। बाकी अन्य ग्राम सभाओं में जमीन की व्यवस्था कराने के लिए उनके स्तर से तहसील में 24 जून को तहसील क्षेत्र के लेखपालों की बुलाई गई थी, जिसमें उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द पानी की टंकियों के लिए जमीन को व्यवस्था कराएं।
तहसीलदार ने बताया कि प्रत्येक पानी की टंकी की स्थापना कराने को कम से कम एक हजार वर्ग फीट जमीन की जरूरत होती है।
------
शुद्ध पानी की आपूर्ति से मिलेगा बीमारियों से छुटकारा : तहसीलदार
तहसीलदार का कहना है कि जब इन सभी ग्राम सभाओं में पानी की टंकी स्थापित हो जाएगी, तो लोगों को पीने के पानी का संकट नहीं होगा। शुद्ध पानी मिलेगा। पानी की गुणवत्ता मानक अनुरूप होगी। कहा कि वर्तमान में भूगर्भ जलस्तर में गिरावट आने के कारण पानी की गुणवत्ता में भी गिरावट आई है, जिसके कारण लोगों को पेट जनित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।