फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Education department is planning to study from roster

शिक्षा विभाग बना रहा रोस्टर से पढ़ाई की योजना

Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Education department is planning to study from roster
शिक्षा विभाग बना रहा रोस्टर से पढ़ाई की योजना
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कोरोना मुक्त होने के बाद स्कूल खुलने के उम्मीद के बीच शिक्षा विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। इस समय जिले में केवल चार सक्रिय केस ही रह गए हैं। हालांकि अभी तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ाई रोस्टर के हिसाब से होने की तैयारी चल रही है। इससे जहां कोरोना का खतरा कम हो जाएगा, वहीं बच्चों का स्कूलों से भी जुड़ाव बना रहेगा।
कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल माह से ही शुरू हो गई थी। स्कूल इससे पहले ही बंद हो चुके थे। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ही चल रही है। जो नए एडमिशन है, उनसे से अधिकांश बच्चे जो कक्षा एक में आए हैं, वह स्कूल गए ही नहीं है। ऐसे में बच्चों का स्कूलों से जुड़ाव भी कम हो रहा है और मोबाइल ही स्कूल बनकर रह गया है। वहीं कोरोना के हालात पर नजर डालें तो बिजनौर कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ चला है और केवल चार केस ही सक्रिय रह गए हैं। हालांकि तीसरी लहर के खतरे के कारण स्कूल खुलने की अभी उम्मीद नजर नहीं आ रही, वहीं इस बीच शिक्षा विभाग कोरोना से बचाव और स्कूलों से बच्चों के जुड़ाव को रोस्टर प्लान पर काम कर रहा है। सबकुछ ठीक रहा और यह प्लान मान लिया गया तो बच्चों को रोस्टर बनाकर स्कूल बुलाया जाएगा। इन्हें कक्षा में नहीं बैठाया जाएगा, बल्कि क्लास रूम में बैठे शिक्षक इन्हें सप्ताहभर के लिए होमवर्क दे देंगे। इससे संख्या को नियंत्रित करने के लिए रोस्टर काम आएगा। इससे बच्चों का स्कूल और शिक्षक से सीधे जुड़ाव भी रहेगा।
विज्ञापन

रोस्टर प्लान पर काम चल रहा है। यदि स्कूल खुले तो यह बेहतर प्लान रहेगा। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा चल रही है। यदि यह पास हुआ तो इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकरन यादव, बीएसए बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed