फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Economic crisis faced by private schools

प्राइवेट स्कूलों के सामने उत्पन्न हुआ आर्थिक संकट

Wed, 13 May 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Economic crisis faced by private schools
प्राइवेट स्कूलों के सामने उत्पन्न हुआ आर्थिक संकट
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर स्कूल्स फेडरेशन ने लॉकडाउन के कारण प्राइवेट स्कूलों के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट पर चिंता व्यक्त की। फेडरेशन ने शासन-प्रशासन से फीस नहीं मिलने के कारण प्राइवेट स्कूलों के सामने गहराई कर्मचारियों का वेतन देने की समस्या पर ध्यान देने तथा समस्या का हल खोजने की अपील की। बुधवार को बिजनौर स्कूल्स फेडरेशन की एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर के सभी प्रमुख स्कूल संचालकों ने हिस्सा लिया। फेडरेशन के चेयरमेन विनय चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोरोना महामारी के कारण देश में बदले आर्थिक हालात पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इस हालात से सर्वाधिक प्रभावित हुए गरीब परिवारों के प्रति चिंता व्यक्त की गई। बैठक में फेडरेशन के वाइस चेयरेमैन एमपी सिंह, सेक्रेटरी प्रणय मनु गुप्ता, वाइस सेक्रेटरी कुलदीप कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed