{"_id":"6197ec858d0af574bb4ed2cd","slug":"earthy-mist-jag-chanan-hoya-nazibabad-news-mrt565527662","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिटी धुंध जग चानन होया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिटी धुंध जग चानन होया...
विज्ञापन
नजीबाबाद के गुरुद्वारे में शबद कीर्तन करता रागी जत्था।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिटी धुंध जग चानन होया...
नजीबाबाद। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद-कीर्तन और अरदास की गई। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रकाश पर्व पर सिरोपा भेंट कर अधिकारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
सिख पंत के संस्थापक गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। गुरू के वजीर ज्ञानी उपकार सिंह के नेतृत्व में सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर हजूरी जत्था के नवदीप सिंह और साथियों ने गुरु नानकदेव जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े शबद-कीर्तन प्रस्तुत किए। हजूरी जत्थे ने मिटी धुंध जग चानन होया..., नानक नाम चड़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला... आदि शबद प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा, मंत्री हरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र कक्कड़, त्रिलोचन सिंह, सतेंद्र खन्ना, अमरजीत सिंह, सतेंद्र पाल, नरेंद्र कौर, गुरजीत सिंह धवन, मनमोहन सिंह, परविंदर सिंह, नरेंद्र कक्कड़, अमनदीप, बलवीर कौर, जितेंद्र कौर, हरप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, रूपेंद्र कौर, तनप्रीत कौर सहित अनेक श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर गुरु जी के प्रकाशोत्सव पर गुरु जी को नमन किया।
विज्ञापन
उधर, सुभाष नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर गुरुवाणी, शबद-कीर्तन के साथ क्षेत्रीय सिख संगत ने गुरु जी को नमन किया गया। बड़िया, बीरुवाला तथा आसपास के क्षेत्रों में सिख समाज के लोगों ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।
गुरुद्वारा कमेटी ने सिरोपा भेंट कर दिया सम्मान
नजीबाबाद। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह वाधवा, महामंत्री हरेंद्र सिंह, सतेंद्र खन्ना ने गुरुद्वारा कमेटी की ओर से एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार और समाजसेवियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

नजीबाबाद के गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजन।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में गुरुनानक प्रकाश पर्व पर सजा गुरुद्वारा।- फोटो : NAZIBABAD