{"_id":"67df03c33dd8e753210a11e4","slug":"e-rickshaws-will-not-reach-numaish-maidan-directly-from-judge-chowk-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-145657-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जजी चौक से सीधे नुमाइश मैदान नहीं पहुंचेंगे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जजी चौक से सीधे नुमाइश मैदान नहीं पहुंचेंगे ई-रिक्शा
Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में बढ़ रहे ई-रिक्शा और तंग होती जा रही सड़कों पर जाम से निपटने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक रविवार को शहर में नई व्यवस्था लागू रहेगी। यानि जजी चौक से नुमाइश मैदान की तरफ सीधे ई रिक्शा नहीं जा सकेंगे। इन्हें सुभाष चौक से होकर निकलना होगा।
शनिवार को एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी के निर्देश पर पुलिस लाइन में ई रिक्शा चालकों की बैठक ली गई। बैठक में यातायात प्रभारी रवि नैन ने ई रिक्शा चालकों से कहा कि नाबालिग और दिव्यांग के हाथों में ई रिक्शा नहीं सौंपे। कहा कि ई रिक्शा अगर एक ही चौराहे पर ज्यादा संख्या में खड़े हो जाते हैं तो जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में जाम नहीं लगने देना है, जाम की स्थिति होने पर ई रिक्शा को आगे बढ़ा लें, भले ही सवारी ना बैठी हों।
कहा कि प्रत्येक रविवार को नुमाइश मैदान में साप्ताहिक बाजार लगता है। ऐसे में रविवार के दिन जजी चौक से सीधे नुमाइश मैदान की तरफ नहीं जाना है बल्कि सुभाष चौक होते हुए नुमाइश मैदान तक रिक्शा ले जाएं। ऐसा करने से जाम भी नहीं लगेगा और एक सड़क खाली भी रहेगी। साथ ही रिक्शा चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सभी अपनी रिक्शा का रजिस्ट्रेशन कराएं तथा अपनी अपनी रिक्शा पर पहचान प्लेट भी लगवाएं।