{"_id":"67cf3029a83a834614047ade","slug":"e-rickshaw-driver-and-woman-died-in-collision-with-dumper-one-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1007-144824-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डंपर की टक्कर से ई रिक्शा चालक और महिला की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डंपर की टक्कर से ई रिक्शा चालक और महिला की मौत, एक घायल
विज्ञापन
नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर आंवला में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। संव
बिजनौर, नगीना। नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही ई-रिक्शा को कुचल दिया। हादसे में गांव अलीपुर के रहने वाले ई रिक्शा चालक बाबर (40) और उसमें सवार निर्मला (35) की मौत हो गई जबकि अन्य यात्री अंजार (28) घायल हुआ। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार की सुबह सात बजे थाना नजीबाबाद क्षेत्र के गांव अलीपुर अलीमुद्दीन निवासी ई-रिक्शा चालक बाबर पुत्र मकसूद गांव के ही अंजार पुत्र ताहिर को संग लेकर रायपुर सादात से नजीबाबाद जाने के लिए निकला। रास्ते में गांव छोटा कनकपुर निवासी महिला निर्मला पत्नी कलीराम भी नजीबाबाद जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गई। इसके बाद ई-रिक्शा गांव अकबरपुर आंवला पहुंची तो सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ई रिक्शा चकनाचूर हो गई। हादसे में बाबर और निर्मला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया गया कि डंपर किसी स्टोन क्रशर पर खनन सामग्री उड़ेलने के बाद वापस रायपुर सादात क्षेत्र की नदी में खनन प्वाइंट पर तेजी से जा रहा था। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। उधर, उसके चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
- ज्यादा सामग्री ढोने के लिए तेज दौड़ाते हैं डंफर
रायपुर सादात क्षेत्र की नदी में खनन का पट्टा चल रहा है। इस पट्टे से खनन सामग्री भरकर स्टोन क्रशर पर आपूर्ति की जाती है। बताया गया कि ज्यादा चक्कर लगाने की खातिर डंपर चालक तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं, जिससे जल्द ही खनन के पट्टे और फिर स्टोन क्रशर पर पहुंच सकें और एक ही दिन में कई बार सामग्री ढोने का मौका मिल जाए।
- हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने दी हिदायत
डंपर की टक्कर से दो की मौत के बाद एएसपी देहात राम अर्ज, एसडीएम आशुतोष जैसवाल, एआरटीओ नगीना देहात थाने पहुंच गए। जिन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की मौजूदगी में स्टोन क्रशर मालिकों, डंपर मालिकों व खनन पट्टेदारों की बैठक ली।
वर्जन :: एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि ई-रिक्शा में टक्कर मारने वाले डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। खनन सामग्री भरकर कई-कई चक्कर लगाने के लिए डंपर दौड़ाते हैं। ऐसे में पट्टाधारकों को हिदायत दी गई है कि एक दिन में एक डंपर को दो बार ही लोड किया जाए। जिसके चलते डंपर चालक भी जल्दबाजी में नहीं रहेंगे।