फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dushyant Kumar Museum to be built in Bijnor

दुष्यंत कुमार संग्रहालय बनाने को संस्कृति मंत्रालय ने भरी हामी

Sun, 21 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Kumar Museum to be built in Bijnor
दुष्यन्त कुमार - फोटो : BIJNOR
बिजनौर में बनेगा दुष्यंत कुमार संग्रहालय
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। हिंदी गजल सम्राट दुष्यंत कुमार त्यागी के नाम पर संग्रहालय बनाए जाने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने हामी भर दी है। जिस पर जिला प्रशासन ने संग्रहालय का प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। दरअसल भारत सरकार के संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने संग्रहालय बनाए जाने को लेकर भरोसा दिया है। इसमें 80 प्रतिशत बजट भारत सरकार मुहैया कराएगी जबकि 20 प्रतिशत खर्चा जिला प्रशासन उठाएगा।
भाजपा एमएलसी अश्वनी त्यागी ने पिछले दिनों भारत सरकार के संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल से मुलाकात की थी। मुलाकात में उन्होंने गजलकार दुष्यंत कुमार के नाम पर संग्रहालय बनाए जाने की कवायद का जिक्र किया। जिस पर संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने हामी भर दी। भरोसा दिलाया कि संग्रहालय बनाए जाने में 80 प्रतिशत बजट संस्कृति मंत्रालय उपलब्ध कराए। सिर्फ बीस प्रतिशत ही बिजनौर प्रशासन को वहन करना होगी। यहीं नहीं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने इस संबंध में डीएम बिजनौर उमेश मिश्रा से भी वार्ता की और इस पर चर्चा की। इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। प्राथमिक तौर पर उनके पैतृक घर और जिला मुख्यालय पर जिला पुस्तकालय को चिह्नित किया जा रहा है। बता दें कि बिजनौर के गांव राजपुर नवादा के रहने वाले दुष्यंत कुमार त्यागी हिन्दी गजल के सम्राट कहे जाते हैं। उनकी रचनाओं और गजल ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचाया। (संवाद)
विज्ञापन

अपने ही जिले में उपेक्षित रहे
तमाम उपलब्धि के बाद भी दुष्यंत कुमार त्यागी को अपने जिले में ही भूला दिया गया। उनका घर खंडहर पड़ा है, कोई पहचान उन्हें नहीं दी गई। अब एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने एक पुलिस चौकी का नाम दुष्यंत कुमार त्यागी के नाम पर रखा है। हालांकि पिछले दिनों डीएम उमेश मिश्रा ने पुस्तकालय को दुष्यंत कुमार त्यागी संग्रहालय में तब्दील करने के प्रयास किए थे। जिस पर कवायद चल भी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक त्यागी ने जताई खुशी
गजलकार दुष्यंत कुुमार त्यागी के बेटे आलोक त्यागी ने फोन पर बताया कि संग्रहालय बनाने की कवायद के बारे में पता चला है। मुझे इससे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं इस संबंध में बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा से चर्चा करूंगा। यदि मेरा सुझाव चाहिए होगा तो जरूर दूंगा।
वर्जन
मैंने हाल ही में संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल से मुलाकात कर संग्रहालय का मुद्दा उठाया था। जिसे उन्होंने मान लिया। बिजनौर जिला प्रशासन प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

- अश्वनी त्यागी, एमएलसी भाजपा
गजलकार दुष्यंत कुमार के नाम पर संग्रहालय का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस पर महत्वपूर्ण लोगों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। जल्द प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया जाएगा। हम पूरा प्रयास करेंगे कि संग्रहालय शीघ्र से शीघ्र बन जाए।
- उमेश मिश्रा, डीएम, बिजनौर

बिजनौर के राजपुर नवादा के पास बना गजलकार दुष्यंत कुमार की स्मृति में द्वार।

बिजनौर के राजपुर नवादा के पास बना गजलकार दुष्यंत कुमार की स्मृति में द्वार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed