{"_id":"0e416d5d970a636c2b35935ce9880a2d","slug":"during-the-checking-was-finally-picked-up-two-bike-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान दो बाइक चोर दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान दो बाइक चोर दबोचे
बिजनौर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को धर दबोचा। उनके पास से पांच बाइकें बरामद हुई हैं। इससे अलावा अन्य तीन बाइकों के इंजन भी मिले हैं। पुलिस गैंग में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
पुलिस ने रविवार की रात चेकिंग के दौरान नहटौर रोड से दो बाइक चोर पकड़ने का दावा किया है। बकौल, एसएसपी धर्मवीर सिंह रात में पुलिस नूरपुर रोड पर गश्त पर थी, इस दौरान पुलिस ने चेकिंग में एक ही बाइक पर सवार मोहल्ला नहटौर तिराहा निवासी मोहित कुमार पुत्र गांधी व हर्ष विश्नोई पुत्र विपिन विश्नोई निवासी रानी बाग कालोनी को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई राज खोले।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुष्ठ आश्रम रोड स्थित एक आम के बाग से चोरी की पांच बाइकों सहित तीन बाइकों के बौरे में भरे इंजन व दो चाकू बरामद किए। दोनों विवाह पार्टियों, बाजार से लॉक तोड़कर बाइक चुराते थे। इनके कब्जे से चार बाइक कोतवाली ब्लॉक व एक बाइक धामपुर की बरामद हुई है। चोरों ने दो बाइक रविवार को ही चोरी की थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद हुई अन्य तीन बाइकों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी बाइकों को ठिकाने पर ले जाने के बाद उनके पुर्जे पुर्जे निकाल बाजार में बेचा करते थे। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसएसपी देहात धर्मवीर सिंह ने बाइक चोर पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है।