फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   During inspection, arrangements were not found complete at three centres, notice issued

Bijnor News: निरीक्षण में तीन केंद्रों पर नहीं मिली व्यवस्था पूर्ण, नोटिस जारी

Sun, 21 Jan 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
During inspection, arrangements were not found complete at three centres, notice issued
बिजनौर। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बने परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में तीन परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं मिलने पर डीआईओएस ने नाराजगी व्यक्त की। डीआईओएस ने तीनों केंद्रों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया। नोटिस में चेतावनी दी यदि तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं की गई, तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक व नकलविहीन कराने के लिए सभी बिंदुओं पर तैयारी चल रही है। जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 124 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए गठित केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कराया जा रहा है। निरीक्षण में केंद्रों की व्यवस्थाएं देखी जा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने शनिवार को आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर, सीडी, एसएएसएम इंटर कॉलेज नहटौर, अशरफ जकिया इंटर कॉलेज नूरपुर, जनता इंटर कॉलेज आकू, एचएमआई नहटौर आदि निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि निरीक्षण अशरफ जकिया इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज व एसएनएसएम में बोर्ड परीक्षा को लेकर व्यवस्था पूर्ण नहीं मिली। केंद्रों पर सफाई भी नहीं थी। इन केंद्रों के प्रधानाचार्यों नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed