फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Duping the police and tring to escape

पुलिस को चमका देकर फरार होने की फिराक में लगे हैं जमाती

Fri, 03 Apr 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Duping the police and tring to escape
पुलिस को चमका देकर फरार होने की फिराक में लगे हैं जमाती
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में मस्जिदों एवं मदरसों में अब भी जमाती निकल रहे हैं। मस्जिद और मदरसों से जुड़े लोग इनके बारे में पुलिस को नहीं बता रहे हैं। पुलिस खुद ही जांच कर इनका पता लगा रही है। यहां तक कि कुछ जगह पर जमातियों को घरों में छिपाया भी जा रहा है। अब तक दूसरे प्रदेशों के करीब 350 जमाती जिले में पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने सभी को क्वारंटीन किया है।
दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में जमातियों के हजारों की संख्या में मिलने के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। प्रशासन लगातार मस्जिदों व मदरसों में चेकिंग कर रहा है। बृहस्पतिवार तक जिले में दूसरे प्रदेशों के करीब 300 जमाती पकड़े गए थे। इनमे आठ जमाती इंडोनेशिया के भी थे। ये बिना पुलिस को सूचना दिए मस्जिदों और मदरसों में छिपे हुए थे। यहां तक कि कई जगह तो जमाती पुलिस को चकमा देकर जंगलों के रास्ते फरार हो रहे थे। स्योहारा के गांव मेवा नवादा व कोतवाली शहर के गांव सालमाबाद भरैरा में जमातियों को जंगल के रास्ते से भागते हुए पकड़ा गया। अब दूसरे प्रदेशों के पकड़े गए जमातियों की संख्या बढ़कर करीब 350 हो गई है। जिले के जमाती और मदरसों, मस्जिदों के कर्मचारी इसमें शामिल करें तो संख्या 1350 से अधिक होती है। पुलिस जमातियों की सूचना मांग रही है। लेकिन पुलिस को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। मदरसे और मस्जिदों के संचालक सूचना छिपा रहे हैं। शुक्रवार को भी पुलिस ने झालू सहित कई जगह पर छापेमारी की। पुलिस को पता चला है कि यहां जमाती ठहरे हुए थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई को देखते हुए उन्हें आसपास के मकानों में छिपा दिया गया है। एसपी संजीव त्यागी के अनुसार जिले में छिपे जमातियों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हैं।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर करें शिकायत
बिजनौर। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर 01342-262557 है। यहां सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक व एक बजे से आठ बजे तक दो शिफ्ट में कर्मचारी तैनात रहेंगे। विभाग से जुड़ी शिकायतें यहां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed